---विज्ञापन---

देश angle-right

1500 मौतें, 1000 गांव डूबे, 10 लाख बेघर; 15 साल बाद दिल्ली का पारा सितंबर में 21, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 15 साल बाद सितंबर महीने में ही दिल्ली का तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऐसे में इस बार बहुत ज्यादा सर्दी पड़ने के आसार हैं। वहीं देशभर में मानसून पर ब्रेक भी लग गई है। ऐसे में आज कहीं बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Report: आखिरकार मानसून पर ब्रेक लग ही गया। ठंड ने भी ऐसे दस्तक दी है कि 15 साल बाद दिल्ली सितंबर महीने में ही ठिठुर गई। मानसून सीजन में भी इस बार खूब तबाही मचाई। एक अनुमान के अनुसार, 1500 से ज्यादा लोगों ने देशभर में बारिश के कारण हुआ हादसों में जान गंवाई। 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ में डूबे होंगे और करीब 10 लाख लोगों से उनका आशियाना छिन गया।

चक्रवाती तूफान यागी के कारण इस बार मानसून सितंबर के महीने में भी जमकर बरसा। क्योंकि अब मानसून लौटने लगा है तो मौसम विभाग (IMD) का अपडेट भी आ गया है। आज एक राज्य को छोड़कर किसी अन्य राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन 15 से ज्यादा राज्यों में तूफान के असर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अब ठंड भी बढ़ने लगेगी। आइए जानते हैं कि आगे देशभर का मौसम कैसा रहेगा? अभी देश में हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में बढ़ने लगा ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। एक अगस्त से दिल्ली-NCR में रोज मानसून की बारिश हो रही है। बीते दिन भी सुबह के समय अच्छी बारिश हुई, जिसके चलते सितंबर महीने में ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा और ऐसा 15 साल बाद हुआ कि सितंबर में ही दिल्ली में ठंड का अहसास होने लगा। आज सुबह भी दिल्ली में बादल छाए रहे। शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है, यह भी तूफान यागी का असर है। वहीं अब लोगों को गर्मी उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कल 21 सितंबर को भी किसी राज्य में भारी या बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आगे ऐसा रहेगा देशभर का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से देशभर में मानसून पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में अगले 4-5 दिन किसी भी राज्य में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन 20 और 21 सितंबर को अंडमान निकोबार में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगाा। 21 सितंबर को भी कहीं भारी बारिश नहीं होगी। 22 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। 23 सितंबर से एक बार फिर मौसम खराब होगा और पूर्वोत्तर, मध्य, उत्तर भारत में बादल बरसेंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 20, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola