भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत के मिसाइल अटैक के बीच पाकिस्तान में आया Earthquake

Earthquake Tremors: भारत पाकिस्तान में तनाव के बीच आज पाकिस्तान में भूकंप भी आया है। अलसुबह पाकिस्तान के लोगों को भूकंप के तेज झटके लगे। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत बनी हुई है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान पर कुदरत की मार भी पड़ी है। जी हां, एक तरफ पाकिस्तान पर भारत ने मिसाइल अटैक किया है, दूसरी तरफ आज सुबह पाकिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से कांप गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में डर है।

विज्ञापन

अलसुबह एक बजकर 44 मिनट पर भूकंप आया और लोगों ने जोरदार झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है। अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है।

विज्ञापन

भारत ने मार गिराई फतेह-1 मिसाइल

बता दें कि पिछले 18 दिन से भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, जिसके बदले में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन मिसाइल अटैक किए। पाकिस्तान 3 दिन से भारत पर हमला कर रहा है। बॉर्डर से सटे 4 राज्यों पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना का टारगेट भारतीय सेना और वायुसेना के एयरबेस और कैंप है, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना के S400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को रोका। पाकिस्तानी सेना ने बीती रात भारत पर फतेह-1 मिसाइल भी दागी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही टारगेट करके मार गिराया।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा। पहलगाम की बैरसन घाटी में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। 4 आतंकियों ने 26 भारतीयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लेने का संकल्प लिया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लेकर शिकंजा कसा और फिर 6 मई को आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ