China Earthquake: चीन के शेडोंग में भूकंप से तबाही; 126 मकान गिरे, दर्जनों लोग घायल

China Earthquake, Beijing, China news, Pingyuan, Dezhou, Shandong, earthquake in china

चीन के शेडोंग प्रांत के डेझोउ में पिंगयुआन काउंटी में आए भूकंप में दर्जनों लोग घायल हो गए और 126 घर ढह गए।

China Earthquake: चीन में रविवार सुबह आए भूकंप से भारी तबाही मची है। शेडोंग प्रांत के पिंगयुआन काउंटी में आए भूकंप से करीब 126 मकान ढह गए जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह 2:33 बजे पिंगयुआन में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। शेडोंग में भूकंप विभाग के मुताबिक, अब तक 52 झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 20 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पिंगयुआन काउंटी फर्स्ट पीपुल्स हॉस्पिटल में सुबह 6:30 बजे तक भूकंप से संबंधित कुल 21 घायल मरीज आए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/tongbingxue/status/1687997628443942912

जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू के लिए कुल 15 वाहन और 107 कर्मियों को भूकंप प्रभावित इलाके में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, शेडोंग के अलावा, हेबेई, तियानजिन और अन्य क्षेत्रों में भी झटके की खबरें आईं।

विज्ञापन

Image

रिपोर्ट के अनुसार, चीन रेलवे समूह ने भूकंप के जवाब में बीजिंग-शंघाई रेलवे और बीजिंग-कॉव्लून रेलवे सहित मार्गों पर कुछ ट्रेन परिचालन निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ