क्या है TrumpRx? जिसकी वेबसाइट लॉन्च करने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, दवा कंपनियां और मेडिकल स्टोर बेचैन

TrumpRx Website Launching: डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल नवंबर में होने वाले मिड टर्म इलेक्शन जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में देश की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध करने का फैसला किया है.

Donald Trump TrumpRx Website

अमेरिकी राष्ट्रपति अगला चुनाव जीतने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.

Donald Trump TrumpRx Website: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक नया पैंतरा चलने की फिराक में हैं और उनके इस नए पैंतरे ने देशभर की दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर्स को बेचैन कर दिया है. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार ने एक वेबसाइट TrumpRx बनवाई है, जो फरवरी महीने में लॉन्च कर दी जाएगी. यह वेबसाइट अमेरिका के लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है, ताकि लोगों को महंगी दवाइयों के खर्च से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर सस्ते दामों पर मिलेंगी दवाइयां

ट्रंप सरकार की ओर से बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में 10 से ज्यादा दवा निर्माता कंपनियों के साथ समझौते हुए हैं, जिनके तहत कंपनियों की दवाइयों का वेबसाइट के जरिए सस्ते दामों पर बेचा जाएगा. ट्रंप सरकार के इस फैसले से देश की कई दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर्स में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि TrumpRx लॉन्च होने के बाद उनकी दवाइयों को कोई नहीं खरीदेगा और लोग मेडिकल स्टोर से भी दवाइयां खरीदना छोड़ सकते हैं, जिससे नुकसान होगा.

डेमोक्रेट सांसदों ने वैधता पर उठाए सवाल

वहीं डेमोक्रेट सांसदों ने वेबसाइट को लेकर सवाल भी उठाए हैं. डेमोक्रेट सांसद डिक डर्बिन, एलिजाबेथ वॉरेन और पीटर वेल्च ने स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल को एक लेटर लिख दिया है. इसमें उन्होंने वेबसाइट और उस पर बेची जाने वाली दवाइयों की वैधता पर सवाल उठाए और चिंता जताई कि इसके जरिए मरीजों को किन डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स पर भेजेगा? जहां गलत दवाइयां लिखी जा सकती हैं या इलाज में देरी भी हो सकती है.

विज्ञापन

अमेरिका में 51 प्रतिशत महंगी हैं दवाइयां

बता दें कि अमेरिकी दुनियाभर में दवाइयां के सबसे बड़े खरीदार है. इसलिए ट्रंप सरकार ने टेनेसी राज्य में एक सर्वे कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि दवाइयों के दाम करीब 51 प्रतिशत बढ़ गए हैं, जिन्हें खरीदने में लोग सक्षम नहीं होते और इलाज के अभाव में उनकी जान चली जाती है. ऐसे में TrumpRx लॉन्च होने से राहत मिलेगी. हालांकि वेबसाइट पर कौन-सी दवाइयां बेची जाएंगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार ने Pfizer समेत कई दवा कंपनियों के साथ साझेदारी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ