'थैंक यू' मस्क, टैरिफ और गोल्ड कार्ड वीजा; पहले भाषण में ट्रंप ने क्या कहा? 12 Points

Donald Trump First Speech in US Congress: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार संसद को संबोधित किया है। इस दौरान ट्रंप ने अपने 43 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है।

Donald Trump First Speech in US Congress

Donald Trump First Speech in US Congress: डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स बने 43 दिन हो चुके हैं। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने पहली बार संसद को संबोधित किया। पूरी दुनिया की निगाहें ट्रंप के पहले भाषण पर थीं। इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर निशाना साधा। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने 43 दिन में वो करके दिखाया जो बाइडेन अपने 4 साल के कार्यकाल में नहीं कर सके।

विज्ञापन

ट्रंप के बड़े बयान

1. छह हफ्ते पहले मैंने कैपिटन के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक हम बिना रुके तेजी से काम कर रहे हैं। 43 दिन में मैंने जो काम किया, वो कई सरकारें कई सालों में नहीं कर पाईं।

विज्ञापन

2. हमारी 43 दिन की सरकार देश के इतिहास में सबसे सफल रही है। मैंने 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किए हैं और 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव कदम उठाए हैं। इस कार्यकाल के सामने जॉर्ज वॉशिंगटन का कार्यकाल भी नंबर दो पर चला गया है।

विज्ञापन

3. जो बाइडेन अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हर महीने लाखों की संख्या में अवैध शर्णार्थी अमेरिका में आए। इसीलिए मैंने देश की दक्षिणी सीमा (मैक्सिको बॉर्डर) पर आपातकाल लगा दिया है। अमेरिकी सेना की पेट्रोलिंग जारी है, जिससे अवैध शर्णार्थी अमेरिका में न घुस सकें।

विज्ञापन

4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पद संभालने के बाद मैंने विदेशी सहायता पर रोक लगा दी। ग्रीन न्यू स्कैम को खत्म कर दिया। बेकार के पेरिस जलवायु समझौते, भ्रष्ट वैश्विक स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका विरोधी UN मानवाधिकार संगठन से देश को बाहर निकाल लिया।

5. हमारी सरकार ने अमेरिका में सेंसरशिप पूरी तरह से खत्म कर दी है। हम फ्री स्पीच वापस लेकर आए हैं। हमने अंग्रेजी को अमेरिका की ऑफिशियल भाषा बनाया और गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है।

विज्ञापन

6. हमने आधिकारिक नीति के रूप में तय किया है कि अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे, पुरुष और महिला। मैंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास करते हुए ट्रांसजेंडर्स एथलीट्स को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से रोका है।

विज्ञापन

7. बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका आर्थिक तबाही और महंगाई की तरफ बढ़ रहा था। किराने का सामान महंगा हो गया। बाइडेन ने अंडों की कीमतें भी बढ़ने दी। मगर हमारी सरकार का फोकस अमेरिकी इकोनॉमी को बचने पर है।

विज्ञापन

8. अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा लिक्विड गोल्ड (तेल और नेचुरल गैस) है। अलास्का में हम सबसे बड़ी गैस पाइपलाइन पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में हर देश ट्रिलियन डॉलर की इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं।

9. हमने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) बनाया है। थैंक्यू मस्क…आप बहुत मेहनत कर रहे हैं। DoGE के अंतर्गत मस्क ने पिछली सरकार के कई घोटालों और गड़बड़ियों को उजागर किया है।

विज्ञापन

10. गोल्ड कार्ड वीजा सिस्टम से अमेरिका में 5 मिलियन डॉलर का निवेश हो सकता है। इससे देश में नौकरियां पैदा होंगी और कंपनियों को भी शानदार सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

11.आगामी 2 अप्रैल से हम अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने जा रहे हैं। पहले मैं इसे 1 अप्रैल से लाने वाला था, लेकिन लोग इसे अप्रैल फूल समझ लेते, इसलिए 2 अप्रैल की तारीख चुनी। अब जो देश अमेरिका पर जितना टैक्स लगाए उतना ही टैक्स हम भी उस देश पर लगाएंगे।

12. अमेरिका को कई दशकों से हर देश ने लूटा है। अवैध शर्णार्थियों के कारण हजारों अमेरिकी मारे गए। अब हम नई ट्रेड पॉलिसी लाने जा रहे हैं, जो किसानों के लिए फायदेमंद होगी।

विज्ञापन

13. रूस यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का पत्र मुझे बहुत पसंद आया। वो रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं। हमें मॉस्को से भी मजबूत संकेत मिले हैं। वो शांति के लिए तैयार हैं। अब इस बेकार की जंग को खत्म करने का समय आ गया है।

बता दें कि ट्रंप का यह भाषण अमेरिका के इतिहास में राष्ट्रपति का सबसे लंबा भाषण बन चुका गै। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के 1993 के 1 घंटे 5 मिनट के भाषण को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ