'तबाह कर दिया खार्ग आइलैंड', ईरान के पलटवार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो शेयर करके किया बड़ा दावा

ईरान के खार्ग द्वीप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दावा किया है, जिसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसके अलावा अमेरिका ने लारक द्वीप पर हमला किया है, जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

Donald Trump | Kharg Island | Iran

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. (Credit- X)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दावा किया है. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके ईरान के खार्ग आइलैंड को तबाह करने का दावा किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं. खार्ग द्वीप के साथ-साथ लारक द्वीप पर भी हमला किया है, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए IRGC ने जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, लेकिन अमेरिकी सेना ने ईरान के 2 द्वीपों को तबाह करके भारी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन

खार्ग आइलैंड का ईरान के लिए क्या महत्व है?

ईरान के लिए खार्ग आईलैंड रणनीतिक और आर्थिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. ईरान के बुशहर शहर के तहत आने वाले खार्ग आईलैंड फारस की खाड़ी में उत्तर दिशा में होर्मुज स्ट्रेट से करीब 483 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में है. खार्ग आइलैंड ईरान का क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल है, क्योंकि इस द्वीप से ईरान का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल निर्यात होता है. इस द्वीप पर सैन्य तैनाती और आर्थिक प्रतिबंधों के कारण इस आइलैंड को अक्सर ‘फॉरबिडन आईलैंड’ भी कहते हैं. इसलिए अमेरिका का इस आइलैंड पर हमला करना ईरान को बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि इस द्वीप को नुकसान ईरान अफोर्ड नहीं कर सकता.

विज्ञापन

ईरान की होर्मुज स्ट्रेट में माइंस बिछाने की कोशिश

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 2 लॉन्चर सिस्टम पर हमला किया है. क्योंकि इन लॉन्चर्स से रॉकेट लॉन्च करके ईरान होर्मुज स्ट्रेट में माइंस बिछाने का काम करने वाला था. इसलिए ड्रोन से हमला करके मिसाइल लॉन्चर ध्वस्त कर दिए गए. हमले में कई ईरानी सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने की खबर है. हालांकि इस हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया है, IRGC ने जॉर्डन में किंग हुसैन और अजारक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर फाइटर जेट तबाह कर दिए.

विज्ञापन

ताजा हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव गहराएगा

जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की 8 मिसाइलों को इंटरसेप्ट करके उन्हें हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है. लेकिन अमेरिका और ईरान के ताजा हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव फिर से गहराने लगा है. अगर वाकई अमेरिकी सेना ने लारक के साथ खार्ग द्वीप पर भी हमला किया है तो यह युद्ध की फिर से शुरुआत है और हर बार की तरह इस बार भी हमलों का सबसे ज्यादा खामियाजा अरब देश भुगतेंगे. क्योंकि अमेरिका हमला करेगा तो ईरान अरब देशों पर हमला करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ