Delta plane tire explodes at Atlanta airport: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है, दरअसल मेंटेनेंस एरिया में एक प्लेन का टायर फट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। दरअसल, ये हादसा Hartsfield-Jackson Atlanta International Airport पर हुआ है। जिस प्लेन में हादसा हुआ वह डेल्टा एयरलाइन का था।
तेज धमाके के साथ हुआ हादसा
ये हादसा मंगलवार सुबह का है, अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस एरिया 3 में एक प्लेन पर इंजीरियर कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक उसका एक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि उस समय वहां काम कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, एक अन्य को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: तालिबान लड़ाकों से मुस्कुराते हुए मिली, AK-47 देख बोली-सपना पूरा हुआ; फोटो पर क्यों मचा बवाल?
एयरलाइन ने हादसे पर जताया खेद
डेल्टा एयरलाइन के अधिकारियों ने इस हादसे पर खेद जताया है। बताया जा रहा है कि बीती रात ये प्लेन Las Vegas से आया था। हादसा होने के बाद मौके पर तुरंत अलर्ट किया गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग समेत अन्य बचाव दल पहुंचा। अटलांटा एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हादसे के कारणो के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
एयरलाइन कंपनी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एयरलाइन कंपनी और घटना के दौरान मौके पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 6 पत्नियां, 10000 बच्चे, वजन 749 किलो… मिलिए 123 साल के हेनरी से
ये भी पढ़ें: समुद्र में 3000 मीटर की गहराई में मिला ‘सोने का गोला’, वैज्ञानिक हैरान; कोई जीव या फिर कुछ और…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
30 mins agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
2 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
6 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
15 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
21 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
22 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines