---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

समुद्र में 3000 मीटर की गहराई में मिला ‘सोने का गोला’, वैज्ञानिक हैरान; कोई जीव या फिर कुछ और…

वैज्ञानिकों के अनुसार पहली बार ऐसा कोई गोला मिला है, इससे पहले हिस्ट्री में ऐसी किसी चीज का ब्यौरा नहीं है। यह गोला पानी में नीचे से पथरीली सतह पर चिपका हुआ था।

---विज्ञापन---

Golden orb at alaska coast: खोजकर्ताओं को एक रहस्यमयी ‘गोला’ मिला है, सोने की तरह दिखने वाले पदार्थ से बने इस गोले में बीच में एक बड़ा छेद भी है। जांचकर्ता गोताखोरों को ये गोला अलास्का के समंदर में काफी गहराई में मिला है। बताया जा रहा है कि ये गोला समुद्र में करीब 3300 मीटर नीचे यानी सतह से तकरीबन 3.30 km नीचे मिला है।

सतह पर लेकर आई अमेरिकी वैज्ञानिक संस्था

जानकारी के अनुसार अमेरिकी वैज्ञानिक संस्था नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने इसे ढूंढ निकाला है। दरअसल, NOAA का रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर व्हीकल (ROV) अलास्का के समंदर में काफी गहराई पर खोजबीन में जुटा था। खोज करते हुए उसने इसे देखा, जिसके बाद उसे ऊपर सतह पर लेकर आया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या आतंकवादियों का फेवरिट ऐप है टेलीग्राम? CEO की गिरफ्तारी के बाद उठे बड़े सवाल

4 इंच लंबा है ये सोने का गोला

NOAA के अनुसार ये Golden Orb क्या है? फिलहाल इसका पता नहीं चला है। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह गोला करीब 4 इंच लंबा और चार इंच की चौड़ा है। इसके अलावा इसके बीचोंबीच एक बड़ा सा छेद है, जिससे ऐसा लगता है कि इसमें से कोई जीव बाहर या अंदर गया होगा। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये गोला किस पदार्थ का है, इसके लिए सैंपल लिए गए हैं।

---विज्ञापन---

पथरीली सतह से चिपका हुआ था गोला

एनओएए के वैज्ञानिकों के अनुसार पहली बार ऐसा कोई गोला मिला है। इससे पहले हिस्ट्री में ऐसी किसी चीज का ब्यौरा नहीं है। NOAA के अनुसार यह गोला नीचे से पथरों के साथ जकड़ा हुआ था। जिससे अनुमान है कि यह कई महीने से एक जगह पर पड़ा होगा। इस बारे में पानी में खोजबीन करने वाले दुनियाभर के वैज्ञानिकों से संपर्क साधा गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि ये किस चीज का बना है? और ये क्या है?

ये भी पढ़ें: हद हो गई! डॉक्‍टर ने 13 साल की बेटी से करवा दी इमरजेंसी सर्जरी, ‘लाडली’ ने कर द‍िया खोपड़ी में छेद

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है Juli Vavilova? टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी में आ रहा इस हसीना का नाम, 3 दिन से है लापता

First published on: Aug 27, 2024 07:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola