---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

6 पत्‍नियां, 10000 बच्‍चे, वजन 749 क‍िलो… मिलिए 123 साल के हेनरी से

Henry : 6 पत्नियां और 10,000 बच्चे... इतना सुनकर ही कोई भी चौंक पड़ेगा। इस रिपोर्ट में जानिए हेनरी के बारे में जिसका वजन, लंबाई, पत्नियां और बच्चों के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

---विज्ञापन---

16 फीट लंबाई और करीब 750 किलो वजन और खाने में सबसे पसंदीदा इंसान… किसी भी शख्स को डराने के लिए इतनी जानकारी काफी है। हम जिसकी बात कर रहे हैं उसका नाम हेनरी है। हेनरी की 6 पत्नियां हैं और बच्चो 10 हजार से भी ज्यादा। चौंकने की जरूरत नहीं है, दरअसल, जिस हेनरी की बात हम कर रहे हैं वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक मगरमच्छ है। मगर हेनरी कोई आम मगरमच्छ नहीं है बल्कि दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ है।

हेनरी का जन्म 16 दिसंबर 1900 को बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में हुआ था। इस समय उसकी उम्र 123 साल है जो इसे दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र वाला रेप्टाइल बनाता है। जहां उसका जन्म हुआ था वह जगह अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। बड़े खंजरनुमा दांत, विशाल पंजे, सूखी और शताब्दी पुरानी उसकी त्वचा किसी की भी चीख निकालने के लिए काफी हैं। हेनरी इतना बड़ा कि एक लग्जरी कार भी उसके सामने बेहद छोटी लगने लगती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 50 डॉलर के दान ने 12 साल के लिए पहुंचाया जेल! क्यों मदद करके भी मुसीबत में फंसी?

---विज्ञापन---

बच्चों को खा गया था हेनरी

अब सुपरस्टार की तरह देखे जाने वाले हेनरी का इतिहास बेहद काला रहा है। कहा जाता है कि उसने बोत्सवाना में एक जनजाति के बच्चों को खा लिया था। परेशान आदिवासियों ने साल 1903 में उसे पकड़ने के लिए हाथी की मदद ली थी। इस काम के लिए आगे आए थे सर हेनरी न्यूमैन। सर हेनरी एक प्रसिद्ध एलीफेंट हंटर थे। उन्हीं के नाम पर इस मगरमच्छ को हेनरी नाम मिला था। पकड़ने के बाद लोगों ने उसे आजीवन कैद में रखने का फैसला किया था।

---विज्ञापन---

अब कैसा है हेनरी का हाल?

3 दशक से भी ज्यादा समय से हेनकी साउथ अफ्रीका के स्कॉटबर्ग में स्थित क्रॉकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में रह रहा है। वह एक नील मगरमच्छ है। यह प्रजाति 26 देशों में पाई जाती है। कभी प्रकृति के बीच लोगों को अपना शिकार बनाने वाला हेनरी अब लोगों का मनोरंजन करता है। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए आते हैं। मगरमच्छों की यह प्रजाति काफी खतरनाक मानी जाती है। स्थिति गंभीर होने पर इनका मुकाबला करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: क्या भारत में बैन हो जाएगा Telegram? सरकार ने शुरू कर दी है जांच; क्या रहा कारण?

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 27, 2024 07:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola