तालिबान लड़ाकों से मुस्कुराते हुए मिली, AK-47 देख बोली-सपना पूरा हुआ; फोटो पर क्यों मचा बवाल?

World News in Hindi: एक सोमाली अमेरिकी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हाल ही में 40 साल से युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे अफगानिस्तान की विजिट पर गई हैं। उनकी यात्रा पर विवाद हो गया है। उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आखिर इस फोटो में क्या है? जिस पर बहस हो रही है।

Taliban Girls

World Latest News: एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर को अफगानिस्तान यात्रा के दौरान तालिबान लड़ाकों के साथ फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। अब सोमाली अमेरिकी इन्फ्लुएंसर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मैरियन अब्दी नाम की इन्फ्लुएंसर ने अपने फोटो अफगानिस्तान में एक महिला को पत्थर मारकर मौत की सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद शेयर किए थे। जिसके बाद वे आलोचकों के निशाने पर आ गईं। उनको तालिबानी लड़ाकों के साथ ‘Fangirling’ करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद महिलाओं को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। जिसके बाद तालिबान की आलोचना दुनियाभर में हो रही है। मैरियन अब्दी को online gianyda mado के नाम से भी जाना जाता है। अब्दी को अफगानिस्तान यात्रा पर अति उत्साही होने और सपना सच होने का नाम देने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

40 साल से जल रहा है ये देश

अफगानिस्तान पिछले 40 साल से युद्ध जैसी स्थितियों का सामना कर रहा है। अब्दी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की। जिसमें लिखा कि वे अगले कुछ दिन और यहां रुकेंगी और इस देश के भोजन, संस्कृति और लोगों के बारे में जानकारियां हासिल करेंगी। 13 अगस्त को अब्दी ने ‘I Heart Afghanistan’ साइन के साथ अपना एक फोटो शेयर किया। इसके बाद लोगों ने उनकी ऑनलाइन खिंचाई शुरू कर दी। इसके बाद भी अब्दी ने कई फोटो और वीडियो शेयर किए। अब्दी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर AK-47 से लैस तालिबानी लड़ाकों के साथ फोटो शेयर किया। जिसमें वह मुस्कुराती दिख रही हैं।

अफगानिस्तान में महिलाओं का दमन

लोगों ने उनसे सवाल पूछा कि क्या अब्दी ने तालिबान से उसके महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर बात की? पत्थर मारकर महिलाओं को मारा जा रहा है। उनको शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। अफगानी महिलाओं के मुद्दों पर काम कर रहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता निलोफर नईमी ने कहा कि अब्दी की हरकत बेहद परेशान करने वाली है। महिलाओं का अफगानिस्तान में दमन किया जा रहा है। अब्दी की यह हरकत लाखों अफगानी महिलाओं की पीड़ा और दर्द की अनदेखी करती है। तालिबान की इस तरह अब्दी को प्रशंसक होने का दिखावा नहीं करना चाहिए। वहीं, अब्दी ने बाद में दावा किया कि तालिबानी लड़ाकों से उन्होंने सवाल किया था कि वे बच्चियों को छठी कक्षा से आगे क्यों नहीं पढ़ने दे रहे? जिसके बाद उनको अलग-अलग जवाब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ