अफ्रीकी देश कांगो में बारिश के बाद लैंडस्लाइड का कहर; 17 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबने की आशंका

Congo Landslides 17 People Killed
विज्ञापन

Congo Landslides 17 People Killed: अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर पश्चिमी इलाके में बारिश के बाद लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है। रविवार रात को हुए लैंडस्लाइड में 17 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडस्लाइड के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

नागरिक समाज संगठन फोर्सेस वाइव्स के प्रेसिडेंट मैथ्यू मोल के मुताबिक, लैंडस्लाइड उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे हुआ है। यहां पहाड़ के नीचे लोगों के घर बने थे। लैंड स्लाइड के बाद पहाड़ का मलबा लोगों के घरों पर आ गिरा, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

Advertisment

अधिकारियों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ के मलबे में कई घर जमींदोज हो गए हैं।

तीन दिन के शोक की घोषणा

गवर्नर सीजर लिंबाया म्बांगीसा ने कहा कि मलबे को हटाने और किसी भी जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। गवर्नर ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रांत में तीन दिनों के शोक की घोषणा की।

4 महीने पहले बाढ़-भूस्खलन में हुई थी 176 लोगों की मौतें

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मई में भी अफ्रीकी देश कांगो में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने जमकर तबाही मचाई थी। उस दौरान 176 लोगों की मौत की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में बारिश के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। इसकी वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में अचानक से बाढ़ आ गई थी।

बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो की आबादी पश्चिमी यूरोप के बराबर यानी करीब 7 करोड़ है। कांगो को हिंसक संघर्ष के लिए जाना जाता है। यहां पिछले करीब 20 सालों से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सैनिकों और उग्रवादियों के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस देश को पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ