Chinese FM Qin Gang: चीन के लापता विदेश मंत्री की छुट्टी, जिनपिंग ने किन गैंग की जगह वांग यी को सौंपा मंत्रालय

Chinese FM Qin Gang, Ministry of Foreign Affairs, China, Wang Yi

Chinese Ex FM Qin Gang

China: चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को उनके पद से हटा दिया गया है। वह न्यूज एंकर से अफेयर की चर्चा के बीच एक महीने से लापता हैं। किन गैंग करीब 10 साल से विदेश मंत्रालय संभाल रहे थे। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। लापता विदेश मंत्री किन गैंग की जगह वांग यी ने ले ली है।

विज्ञापन

चीनी मीडिया आउटलेट शिन्हुआ ने कहा, ‘चीन की शीर्ष विधायिका ने मंगलवार को एक सत्र बुलाकर वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त करने के लिए मतदान किया।’

विज्ञापन

25 जून से लापता हैं किन गैंग

किन गैंग कहां है, किसी को मालूम नहीं है। आखिरी बार किन गैंग को 25 जून को दौरे पर आए रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखा गया था। तब से लापता हैं। हालांकि उनके मंत्रालय ने सफाई दी कि किन गैंग स्वास्थ्य कारणों से काम से दूर थे।

विज्ञापन

जिनपिंग के करीबी हैं किन

किन गैंग को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का करीबी सहयोगी माना जाता है। किन गैंग इससे पहले भी लापता हो चुके हैं। पिछली बाद वे नए साल की छुट्टियों के दौरान सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए थे। आठ दिनों से सामने आए थे।

वीबो को सरकार ने किया सेंशर

चीन में सोशल मीडिया के साथ अन्य साइटों पर सरकार की कड़ी नजर रहती है। किन गैंग एक महीने से लापता हैं, फिर भी मीडिया में कोई खबर नहीं है। उनकी अनुपस्थिति के बारे में चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो ने चर्चा छेड़ी तो उसे सेंसर कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ