Chili Airlines Boeing Plane Suddenly Dropped During Flight : चिली की एलएटीएएम (LATAM) एयरलाइंस का एक प्लेन बीते दिनों अजीब दुर्घटना का शिकार हो गया था। सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जा रहे इस प्लेन के पायलट की सीट अचानक खिसक गई जिससे फ्लाइट का कंट्रोल उसके हाथ से बाहर हो गया। इस वजह से प्लेन अचानक नीचे गिरने लगा। एयरलाइन के अनुसार इस घटना में 50 लोग घायल हुए जिनमें से 13 को अस्पताल ले जाना पड़ा। बता दें कि यह अमेरिकी कंपनी बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर प्लेन था।
जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तब जिन लोगों ने सीटबेल्ट नहीं लगा रखी थी वह अपनी सीट से उछल गए और केबिन की सीलिंग आदि से उनके सिर टकरा गए। हालांकि, विमान की लैंडिंग ऑकलैंड एयरपोर्ट पर ही हुई। इसे लेकर एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उड़ान के दौरान एक तकनीकी खामी आने की वजह से ऐसा हुआ था। इस फ्लाइट में सफर करने वाले एक यात्री ने कहा कि प्लेन अचानक नीचे गिरने लगा। मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। लोग अपनी सीट से उछलकर प्लेन की छत से टकरा रहे थे।
गलती से दब गया था स्विच
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक फ्लाइट अटेंडेंट कॉकपिट में खाना सर्व कर रहा था। इस दौरान उससे गलती से पायलट की सीट के पीछे एक बटन दब गया। इसी वजह से विमान अचानक नीचे की ओर गिरने लगा था। अब इस मामले के बाद बोइंग ने एयरलाइंस से कहा है कि वह पायलट की सीट जरूर चेक करें और सुनिश्चित करें कि ऐसे स्विच सुरक्षित तरीके से कवर हैं। जब भी एयरलाइंस अपने 787 प्लेंस का मेनटेनेंस करें तो इसकी मोटराइज्ड कॉकपिट सीट्स का निरीक्षण जरूर करें।
हलक में अटक गई थी जान
इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि जब प्लेन बिना किसी चेतावनी के अचानक ही नीचे की ओर गिरने लगा तो जिन लोगों ने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी वह अपनी सीट से उछल गए थे। कई लोग केबिन की सीलिंग आदि से टकरा गए थे। बता दें कि बोइंग का ड्रीमलाइनर 787 प्लेन दो आइल वाला है जिसे कंपनी ने साल 2011 में पेश किया था। इस प्लेन का इस्तेमाल आम तौर पर लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए किया जाता है। चिली की एलएटीएएम एयरलाइंस में बोइंग के प्लेन का जो वर्जन है वह एक बार में लगभग 300 यात्रियों को ले जा सकता है।
इस पर बोइंग ने क्या कहा?
बोइंग ने एयरलाइन से इसके इंस्ट्रक्शन मैनुअल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है जिसमें बताया गया है कि सीट को मूव करने वाली मोटर्स को किस तरह डिसेबल किया जाता है। हालांकि, कंपनी ने अपनी इस सलाह को ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर बताया है। इसने अपनी सलाह को चिली की एयरलाइंस के प्लेन में हुई घटना से नहीं जोड़ा है। वहीं, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि बोइंग का मेमो इसी घटना को लेकर जारी किया गया है। इसने कहा कि एक्सपर्ट्स का एक पैनल एयरलाइंस के लिए बोइंग के संदेश की समीक्षा करने का काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें: 25 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ान भर रहे प्लेन पर गिरी थी बिजली! देखिए वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें: टेकऑफ के तुरंत बाद गिर गया प्लेन का टायर, 235 यात्रियों को लेकर जा रहा था जापान
ये भी पढ़ें: 16000 फीट ऊंचाई, 250KM स्पीड, 2 टुकड़े हो गया जहाज, जिंदा जल गए थे 124 लोग
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines