25 हजार फीट ऊंचाई, अचानक चीखने लगे 400 पैसेंजर्स; हवाई जहाज पर गिरी थी बिजली! देखें वायरल वीडियो

Sky Lightening Hits Plane Video Viral: जहाज पर अचानक बिजली गिरी, जोरदार गर्जना हुई और पैसेंजर्स चिल्लाने लगे। मंजर इतना खौफनाक है कि देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। आप भी देखिए वीडियो, ऐसा नजारा कभी कहीं देखा नहीं होगा।

Sky Lightening Hits Plane Video Viral

Sky Lightening Hits Plane Video Viral

विज्ञापन

Sky Lightening Hits Plane Video Viral: 25 हजार फीट की ऊंचाई पर 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हजार उड़ रहा था कि अचानक जोरदार गर्जना हुई और 400 पैसेंजर्स चीखने चिल्लाने लगे। एक शख्स खिड़की से कुदरत का कहर देख रहा था, लेकिन उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

उसकी सांसें सूख गई थीं, क्योंकि हवाई जहाज पर बिजली गिरी थी। गनीमत रही कि जहाज सुरक्षित रहा, वरना जोरदार धमाके के साथ सभी पैसेंजर्स मारे जाते। मंजर इतना डरावना है कि वीडियो देखकर एक बार तो आपकी जान भी हलक में अटक जाएगी। डरावना नजारा देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखिए, कहेंगे किस्मत से दूसरा जीवन मिला 400 लोगों को?

विज्ञापन

 

16 सेकेंड का वीडियो, एयर कनाडा की फ्लाइट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कनाडा का बोइंग-777 विमान ने वैनकूवर एयरपोर्ट (Vancouver International Airport) से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ किया था कि मौसम खराब हो गया और बिजली कड़कने लगी, जो जहाज को चीरते हुए निकली गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को @thenewarea51 नामक अकाउंट से अपलोड किया गया। वीडियो सिर्फ 16 सेकेंड का है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है, लेकिन वीडियो वाकई देखने लायक है। ऐसा नजारा किसी ने कभी देखा नहीं होगा।

एक यूजर ने कमेंट में दिलचस्प जानकारी भी दी

वीडियो देखकर X यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना खौफनाक मंजर देखकर पायलट को अलर्ट रहने के लिए कॉफी पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक यूजर ने लिखा कि मंजर वाकई काफी डराने वाला है। एक और यूजर ने लिखा कि बिजली का स्पार्क ऐसा था, मानो हजारों वोल्ट की लाइन हो।

विज्ञापन

पोस्ट के एक कमेंट में लिखा था कि जानकारी चौंकाने वाली है, लेकिन काफी दिलचस्प है कि जहाज पर बिजली गिरने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि जहाज के बाहर की जो लेयर है, वह कार्बन से मिलकर बनी होती है। बिजली न गिरे, इसलिए तांबे की पतली परत इस पर चढ़ाई जाती है, लेकिन बिजली के टकराने की आवाज सुनी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ