आतंकी पन्नू की धमकी पर कनाडा का एक्शन, कनाडा बोला- लोग डरें नहीं, हम पूरी सुरक्षा देंगे

Canada Action Over Pannu Threat: कनाडा ने एक्शन मोड में आते हुए पन्नू की धमकी की जांच शुरू कर दी है। कनाडा के परिवहन मंत्री पेब्लो रोड्रिग्ज़ का बयान भी सामने आया है।

Canada Minister Pablo Rodriguez

Canada Minister Pablo Rodriguez

Canada Minister Raction Over SFJ Chief Pannu Threat: खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कनाडा ने एक्शन मोड में आते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कनाडा के परिवहन मंत्री पेब्लो रोड्रिग्ज़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने ओटावा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस एक वीडियो के ज़रिए 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में धमाके की धमकी देने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। हम हर ख़तरे को गंभीरता से लेते हैं, खासकर जब यह एयरलाइन से जुड़ा हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट को दी थी उड़ाने की धमकी

बता दें कि गत 4 नवंबर को खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके धमकी दी थी कि लोग 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर न करें, क्योंकि एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ा दिया जाएगा। पन्नू ने सिखों को संबोधित करते हुए कहा है कि वे 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से सफ़र न करें, क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा। इस मामले पर गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चरमपंथी तत्वों को अपने देश में जगह नहीं देने के लिए भारत सरकार विदेशी सरकारों पर दबाव डालना जारी रखेगी। सरकार हिंसा भड़काने वाले कट्टरपंथी और आतंकवादी तत्वों को लेकर विदेशी सरकारों संपर्क में हैं।

विज्ञापन

38 साल पहले खालिस्तानी आतंकियों ने उड़ाई थी फ्लाइट

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी 38 साल पहले एयर इंडिया को निशाना बना चुके हैं, जिसे कनिष्क विमान हादसा कहा जाता है। कनाडा के इतिहास में आतंकवाद की यह सबसे भयानक घटना थी। एयर इंडिया की फ्लाइट 23 जून 1985 को भारत आ रही थी। खालिस्तानी आतंकवादियों ने एयर इंडिया की इस फ्लाइट में बम विस्फोट कर दिया था, जिसमें 329 लोगों की जान चली गई थी। विमान समुद्र में गिर गया था। उसी वक्त टोक्यो के नरीता एयरपोर्ट पर एक और धमाका हुआ, जिसमें जापान के 2 बैग हैंडलर्स की मौत हुई थी। यह बम बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में प्लांट करने की साजिश थी, मगर वक्त से पहले यह फट गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ