Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें पास में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये आग होटल ग्रांड डायमंड सिटी में लगी। हादसे के वक्त होटल में बड़ी तादाद में लोग थे। अचानक आग लगने से होटल में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी की इसकी लपटें आसमान में उठ रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आग लगने के होटल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से पहले इसपर काबू पा लिया। फिलहाल होटल में कमरों की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ