हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रिटेन को आज मिलेगा नया प्रधानमंत्री, लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक के बीच है फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
Rishi sunak and Lisa truss

नई दिल्ली: ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है। पद के लिए आखिरी मुकाबला भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश सचिव लिज़ ट्रस के बीच है। टोरी सदस्यों इन दोनों में से किसी एक को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह प्रतिस्थापित करेंगे।

बता दें कि करीब 160,000 टोरी मतदाता 42 वर्षीय सुनक और 47 वर्षीय ट्रस का भविष्य का तय करेंगे। गौरतलब है कि पिछले पिछले महीने सुनक और ट्रस के बीच कई दौर की बहसें हुई थीं। इसके बाद शुक्रवार शाम को ऑनलाइन और डाक मतदान बंद कर दिया गया।

इस मौके पर ऋषि सुनक ने लिखा, “मतदान अब बंद हो गया है। मेरे सभी सहयोगियों, अभियान दल और निश्चित रूप से उन सभी सदस्यों को धन्यवाद जो मुझसे मिलने और अपना समर्थन देने के लिए निकले।”

विज्ञापन

अभी पढ़ें – सरकारी स्कूल से पढ़ीं, परिवार की राजनीतिक विचारधारा से अलग, जानिए कौन हैं यूके की नई पीएम लिज ट्रस

 

अपने संबोधनों में लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के लिए अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में बताया था। दोनों दावेदार उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में पहले बाउट के साथ 12 राष्ट्रव्यापी मुकाबलों से गुज़रे। सभी की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। परिणाम 5 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – चीन के सिचुआन प्रांत में हिली धरती, अब तक 21 लोगों की मौत, कई घायल

बता दें कि पिछले दिनों ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन में गौ पूजा करते नजर आए। सुनक दंपत्ती के पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों ने सुनक दंपत्ती की प्रशंसा की थी।

विज्ञापन

इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में पूजा करते ऋषि सुनक की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं।इससे पहले भी ऋषि सुनक भारतीय परंपराओं का पालन करते दिखे हैं। उन्होंने पिछले साल परिवार के साथ लंदन में दिवाली मनाई थी। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर दीये जलाए थे।

भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में सबसे बड़े जातीय अल्पसंख्यकों में से एक है, जिनकी संख्या करीब 1.5 मिलियन है, जो कुल आबादी का लगभग 2.5 प्रतिशत है। एक अनुमान के मुताबिक, 2.5 प्रतिशत आबादी जीडीपी में लगभग 6 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola