नई दिल्ली: चीन के सिचुआन प्रांत में 6.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया है। झटके इतने तेज थे कि अभी तक 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आया।

भूंकप के झटके इतने तेज थे कि इमारते हिलने लगीं। कई मकानों को नुकसान भी हुआ है। अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, कई जगहों पर रेस्क्यू अभी जारी है। सोशल मीडिया पर रई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

चीन के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में चेंगदु में इमारतों को हिलता हुआ देखा जा सकता है। सिचुआन प्रांत तिब्बत के पड़ोस में स्थित है और भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। इस प्रांत में 2008 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 90,000 लोगों की मौत हो गयी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ