UK PM: सरकारी स्कूल से पढ़ीं, परिवार की राजनीतिक विचारधारा से अलग, जानिए कौन हैं यूके की नई पीएम लिज ट्रस

liz (1)

अमित कसाना, नई दिल्ली: लिज ट्रस यूनाइटेड किंगडम (UK) की प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। उन्होंने पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार लिज ट्रस का जीवन बेहद रोचक रहा है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ीं थी। ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उनके पिता मैथ्स के प्रोफेसर थे और मां नर्स थीं। बता दें कि इससे पहले लिज ब्रिटेन की विदेश मंत्री थी।

विज्ञापन

अकाउंटेंट की नौकरी की
जानकारी के मुताबिक अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लिज ने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया था। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहले उनहोंने पार्षद का चुनाव जीता था। बताया जाता है कि लिज का परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था। लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद थी। वर्ष 2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं।

विज्ञापन

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को भी जानें
लिज ट्रस ने जिस ऋषि सुनक को हराया उनका भी राजनीतिक करियर बेहद दिलचस्प रहा है। ब्रिटेन मीडिया के मुताबिक ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है।

विज्ञापन

बड़े उद्योगपतियों में शुमार

ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है। ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया। इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ