19 रेलवे स्टेशनों के वाई-फाई नेटवर्क हैक, आतंकी हमलों की चेतावनी, साइबर अटैक का मास्टरमाइंड कौन?

Britain Railway Station Cyber Attack: ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर साइबर अटैक हुआ। जिसमें 19 रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया गया। इस साइबर अटैक के पीछे का एक क्लू मिला है।

Wi Fi Hack Railway Station

Wi Fi Hack Railway Station

Britain Railway Station Cyber Attack: ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर एक साइबर अटैक हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां 19 रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क को हैक कर लिया गया। ये नेटवर्क बुधवार को हैक किया गया। जिसका असर गुरुवार को भी रहा। अब तक यह नेटवर्क रिकवर नहीं हो पाया है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (बीटीपी) साइबर हमले की जांच कर रही है।

आतंकी हमलों की चेतावनी

खास बात यह है कि हैकर्स ने वाई फाई नेटवर्क हैक कर आतंकी हमलों की चेतावनी भी दे डाली। नेटवर्क रेल ने कहा कि लंदन के कई स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्टेशनों पर वाई-फाई पर लॉग ऑन करने का प्रयास करने वाले यात्रियों को यूरोप में आतंकवादी हमलों के बारे में एक मैसेज मिला। स्क्रीन पर अजीबोगरीब सुरक्षा अलर्ट और संदिग्ध पॉप-अप दिखाई देने लगे। जिससे वे डर गए। हालांकि अधिकारियों ने इसकी सूचना मिलते ही वाई फाई को तुरंत ऑफ-लाइन कर दिया।

इस सप्ताह के अंत तक बहाल हो जाएगी सेवा

रेल प्रवक्ता के अनुसार, “घटना की पूरी जांच की जाएगी। वाई-फाई थर्ड पार्टी द्वारा दिया जाता है। हालांकि इसमें किसी भी तरह का व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा नहीं होता है। हम अंतिम सुरक्षा जांच पूरी हो जाने के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक सेवा बहाल हो जाएगी।”

कौन हो सकता है मास्टरमाइंड? 

कहा जा रहा है कि इस हैकिंग को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के किसी अंदरूनी व्यक्ति के अकाउंट से अंजाम दिया गया है। इसका संचालन थर्ड पार्टी करती है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (TfL) पर साइबर हमला हुआ था। इस हमले के बाद आशंका जताई गई कि यूजर्स की जानकारी लीक हो सकती है। TfL हैक के मामले में वेस्ट मिडलैंड्स से एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ