कौन था मुहम्मद सरूर? हिजबुल्लाह का 'तुरुप का इक्का', इजराइल ने किया ढेर

Who Was Hezbollah Drone Chief Muhammad Sarur: हिजबुल्लाह के ड्रोन चीफ मुहम्मद सरूर को इजराइल ने एक झटके में ढेर कर दिया। सरूर हिजबुल्लाह के सबसे पुराने सदस्यों में से भी एक था।

Hezbollah

Hezbollah

विज्ञापन

Who Was Hezbollah Drone Chief Muhammad Sarur: इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजराइली फाइटर जेट लगातार लेबनान में हमला कर रहे हैं। इन हमलों में हिजबुल्लाह के लड़ाके चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं। गुरुवार को भी हिजबुल्लाह का एक तुरुप का इक्का ढेर कर दिया गया। हिजबुल्लाह के मीडिया संगठन अल मायादीन के अनुसार, इजराइली फाइटर जेट्स ने एक इमारत पर एक साथ तीन मिसाइलें दागीं। जिसमें ड्रोन यूनिट का चीफ मुहम्मद हुसैन सरूर मारा गया। आइए जानते हैं कि मुहम्मद हुसैन कौन था।

इस तरह मारा गया मुहम्मद सरूर

सरूर बेरूत के दक्षिण में मौजूद इलकाके की एक बिल्डिंग में छिपा था। इस इलाके को हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इजराइल ने सरूर को मौत के घाट उतारने के लिए बड़े हमले की तैयारी पहले ही कर ली थी। इस इमारत पर लगातार तीन मिसाइलें दागी गईं। जिसमें मुहम्मद सरूर के साथ ही हिजबुल्लाह के 4 लड़ाके भी मारे गए।

Advertisment

कौन था मुहम्मद सरूर? 

मुहम्मद सरूर हिजबुल्लाह के ड्रोन यूनिट का चीफ था। वह इजराइल के कई इलाकों में ड्रोन अटैक करवाने का जिम्मेदार था। उसने कई प्रोडक्शन साइट खुलवाई थीं। जिसे कई रिहाइशी इलाके में चलाया जा रहा था। सरूर ने इजरायली क्षेत्र पर कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की निगरानी की थी।

विज्ञापन

1980 में जुड़ा था 

मुहम्मद सरूर 1980 में हिजबुल्लाह से जुड़ा था। वह सबसे पुराने सदस्यों में से एक था। उसे आतंकी संगठन में कई पदों पर रखा गया। उसके बाद उसे अजीज यूनिट का कमांडर बनाया गया। उसे यमन के हूती विद्रोहियों के साथ कॉर्डिनेशन की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

अमेरिका जाते समय दी थी मंजूरी

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हमले के बारे में बताया कि बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका जाते समय विंग ऑफ जियोन विमान में ही इस ऑपरेशन को मंजूरी दे दी थी। सेना ने कहा कि ये जेट विमान वायुसेना और सैन्य खुफिया निदेशालय के निर्देशन में संचालित होते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ