62 पैसेंजरों को जिंदा जलाने वाले विमान हादसे का असली सच आया सामने, प्लेन क्रैश का ताजा वीडियो डराने वाला

Brazil Plane Crash New Video: ब्राजील में प्लेन क्रैश होने के बाद का वीडियो सामने आया है। हादसा होने की वजह भी एयरलाइन के सूत्रों द्वारा बताई जा रही है। वहीं प्लेन क्रैश का नया वीडियो काफी डराने वाला है। देखिए क्रैश होने के बाद जलने से प्लेन की हालत क्या हो गई?

Brazil Plane Crash Video Snapshot

Brazil Plane Crash Video Snapshot

Brazil Plane Crash Inside Story: ब्राजील में बीते दिन भीषण विमान हादसा हुआ था। 15000 से ज्याद फीट की ऊंचाई से प्लेन अचानक नीचे गिर गया और जमीन से टकराकर ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही प्लेन में आग लग गई, जिसमें जिंदा जलकर प्लेन में सवार सभी लोग मारे गए। विमान हादसा ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में हुआ।

विज्ञापन

एयरलाइन वोएपास की यह फ्लाइट साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस पर लैंड होनी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले हादसे का शिकार हो गई। फ्लाइट में 57 पैसेंजर्स और 4 क्रू मेंबर्स थे। वहीं प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आज प्लेन क्रैश होने के बाद हादसास्थल के हालात दिखाने का वाला वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही हादसा होने की वजह भी एयरलाइन के सूत्रों द्वारा बताई गई है।

विज्ञापन

हादसा होने का कारण इंजन में खराबी हो सकता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन वोएपास के सूत्र बताते हैं कि PS-VPB प्लेन का रजिस्ट्रेशन नंबर ATR 72-500 है और यह प्लेन इंजन में खराबी आने के कारण क्रैश हुआ। हालांकि विमान हादसा होने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वीडियो में प्लेन गोल-गोल घूमते हुए दिख रहा है। इसके बाद वह धड़ाम से रिहायशी इलाके में गिर जाता है।

विज्ञापन

क्रैश होने से पहले प्लेन का संपर्क ATC अधिकारियों से टूट गया था। प्लेन रडार पर भी नजर नहीं आ रहा था। वहीं प्लेन जिस घर से टकराकर जमीन पर गिरा, वह बुरी तरह डैमेज हो गया है। कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों ने प्लेन को गिरते देखा और फायर ब्रिगेड को बताया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर एयरपोर्ट अधिकारियों और पुलिस को प्लेन क्रैश होने की सूचना दी।

विज्ञापन

गिरते ही लगी आग में जलकर पिघल गया विमान

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट के ट्रैकिंग डेटा से क्रैश होने के समय प्लेन की स्थिति का पता चला। रिकॉर्ड के मुताबिक, क्रैश से 2 मिनट पहले प्लेन की स्पीड कम हो गई थी। वह रुकने लगा था। प्लेन पहले करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। अचानक वह 250 फीट नीचे आ गया। फिर अचानक 400 फीट ऊपर चला गया। इसके बाद अचानक से प्लेन 2000 फीट नीचे आ गया।

बैलेंस बिगड़ने के बाद प्लेन गोल-गोल घूमने लगा। गोल-गोल घूमते हुए प्लेन धड़ाम से जमीन पर गिर गया। लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट (IML) की टीमों ने मलबे से लोगों के जले हुए शव निकाले। ताजा वीडियो में विमान का पिघला हुआ मलबा देखा जा सकता है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे की पुष्टि करते हुए शोक जताया और मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ