ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक भिड़े; 22 लोगों की मौत

World News in Hindi: ब्राजील में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस और ट्रक में टक्कर हुई है। हादसे में 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Road Accident

File Photo

World Latest News: ब्राजील में हुए हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। मिनास गेरैस राज्य में एक हाईवे पर हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक कई लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक यात्री बस और ट्रक में टक्कर हुई। मौके पर बचाव दल और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। मिनास गेरैस राज्य ब्राजील के दक्षिण पूर्वी हिस्से में पड़ता है। दमकल विभाग के अनुसार 13 लोग घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए टेओफिलो ओटोनी शहर के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिेपोर्ट्स के मुताबिक यह बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में कुल 45 लोग सवार थे। पहले बस और ट्रक में टक्कर हुई। जिसके बाद इसके पीछे चल रही कार भी हादसे का शिकार हो गई। इस कार में तीन लोग सवार बताए गए हैं। जिनको मामूली चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार बस का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। टायर फटने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से बस सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। 22 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुंचे। घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। विभाग के अनुसार अभी रेस्क्यू ऑपरेशन का काम चल रहा है। कुछ शवों को निकालने का काम चल रहा है। मिनास गेराइस फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। विभाग के लेफ्टिनेंट अलोंसो ने बताया कि अभी कितने लोग फंसे हुए हैं, यह कहना मुश्किल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ