इस कंपनी में बॉस लेते थे 'कॉफी कप टेस्ट', फेल होने पर नहीं मिलती नौकरी

Coffee Cup Test

Coffee Cup Test

विज्ञापन

Coffee Cup Test: किसी अच्छी कंपनी में जॉब पाने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि एचआर के लिए हजारों सीवी में से एक बेहतर उम्मीदवार का चयन कर उसे नौकरी तक पहुंचाना थोड़ा पेचीदा काम होता है। इसके लिए कई तरह के टेस्ट लिए जाते हैं, लेकिन ‘कॉफी कप टेस्ट’ आपने शायद ही कभी सुना हो। दरअसल, एक कंपनी के पूर्व बॉस ने खुलासा किया है कि उम्मीदवार सही है या नहीं, ये जांचने के लिए वे ‘कॉफी कप टेस्ट’ लेते थे। कंपनी के बॉस ट्रेंट इन्स ने दावा किया है कि वह ‘कॉफी कप टेस्ट’ में पास नहीं होने वाले किसी भी व्यक्ति को उन्होंने काम पर नहीं रखा।

किचन में काफी कप वापस रखने जाता है या नहीं

उनका मानना है कि कॉफी टेस्ट किसी भी इंटरव्यू की तुलना में किसी व्यक्ति के एटीट्यूड के बारे में अधिक दर्शाता है। ट्रेंट पहले ‘जीरो ऑस्ट्रेलिया’ में काम करते थे। उन्होंने लैंब्रोस फोटोस के साथ बिजनेस पॉडकास्ट ‘द वेंचर’ पर बात करते हुए उम्मीदवार को परखने के लिए अपनी ‘अनोखी चाल’ के बारे में बताया। पॉडकास्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा- मैं उम्मीदवार को हमारी किचन में टहलने के लिए ले जाऊंगा। यहां किसी तरह आपको एक ड्रिंक दी जाएगी। फिर हम वापस इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू के अंत में मैं हमेशा जिन चीजों की तलाश में रहता हूं, उनमें से एक यह है कि क्या वह उम्मीदवार उस खाली कप को रसोई में वापस लेकर जाना चाहता है?

Advertisment
Coffee Cup Test

Coffee Cup Test

उम्मीदवार अपना कॉफी कप धोएं

उन्होंने आगे कहा- आप स्किल, नॉलेज और एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह वास्तव में एटीट्यूड पर निर्भर करता है। जिस दृष्टिकोण के बारे में हम बहुत बात करते हैं वह यह कि उम्मीदवार अपना कॉफी कप धोएं। उनका दावा है कि यह तरकीब जादू की तरह काम करती है। इससे ऑफिस में रसोई हमेशा बहुत साफ रहती है।

उन्होंने कहा- “यदि आप एक दिन ऑफिस आते हैं, तो देखेंगे कि रसोई लगभग हमेशा साफ और चमकदार होती है। हम इसके जरिए वास्तव में यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे इस संस्कृति में फिट होने जा रहे हैं। वास्तव में वह सब कुछ करेंगे जो उन्हें करना चाहिए।”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ