B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर... संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts

Military Aircraft Developed By Boeing: अमेरिकी कंपनी बोइंग विमान बनाने वाली दिग्गज फर्म है। इसने कई ऐसे मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स का निर्माण किया है जिन्हें आज भी सबसे शानदार सैन्य विमानों में शामिल किया जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए बोइंग के ऐसे ही 5 सबसे शानदार मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स के बारे में।

Boeing
विज्ञापन

Boeing’s Most Famous Military Aircrafts : एयरोस्पेस इंडस्ट्री की बात करें तो अमेरिकी कंपनी Boeing यानी बोइंग इसमें टॉप पर है। फिलहाल आर्थिक संकट का सामना कर रही इस कंपनी ने दुनिया के कई सबसे आइकॉनिक मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स का निर्माण किया है। इतिहास का रुख मोड़ देने वाले बॉम्बर्स से लेकर एडवांस्ड पैट्रोल प्लेटफॉर्म्स तक, एविएशन की फील्ड में इस कंपनी के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। इस रिपोर्ट में जानिए बोइंग के ऐसे 5 सबसे प्रसिद्ध मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स के बारे में जिन्हें इतिहास के सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

Boeing B-17 Flying Fortress

Boeing B-17 Flying Fortress

Boeing B-17 Flying Fortress

Advertisment

बोइंग के बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस को कंपनी की ओर से बनाया गया सबसे प्रसिद्ध मिलिट्री एयरक्राफ्ट कहा जाता है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह सबसे प्रभावी बॉम्बर्स में से एक था, जिसने एलायड एयर कैंपेंस में अहम भूमिका निभाई थी। इसे सबसे पहले 1930 के दशक के अंतिम हिस्से में पेश किया गया था। समय के साथ इसमें कई मोडिफिकेशन हुए हैं। शुरुआत में इसे हाई एल्टीट्यूड से बॉम्बिंग करने के लिए डिजाइन किया गया था। यह अपनी फायर पावर और दुश्मन की गोलीबारी सहन करने की क्षमता के लिए भी जाना जाता है।

Boeing B-29 Superfortress

Boeing B-29 Superfortress

Boeing B-29 Superfortress

यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। 1944 में पेश किए गए इस विमान को भारी बम लोड्स को लंबी दूरी तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया था। इसे प्रेशराइज्ड केबिन्स और रिमोट कंट्रोल गन टरेट्स से भी लैस किया गया था। इसके कूटनीतिक महत्व का प्रदर्शन हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराने में देखने को मिला था। साथ ही इसने चीन-बर्मा-भारत क्षेत्र में भी जापानी टारगेट्स को प्रभावी रूप से निशाना बनाया था और सटीकता के साथ बम बरसाए थे।

विज्ञापन

Boeing AH-64 Apache

 

Boeing AH-64 Apache

Boeing AH-64 Apache

विज्ञापन

एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर्स में से एक है। 1980 के दशक में सर्विस में आए इस हेलीकॉप्टर ने 1991 में ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म में अपनी खूबियों का लोहा मनवाया था। समय के साथ इस हेलीकॉप्टर में कई अपग्रेड भी किए गए। इसके सेंसर सिस्टम को मजबूत किया गया, हथियार प्रणाली एडवांस की गई। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी तरह की युद्ध स्थिति में अपने मिशन को अंजाम दे सकता है और दुश्मन को धूल चटा सकता है। दुनिया की कई सेनाएं इसका इस्तेमाल करती हैं।

Boeing CH-47 Chinook

Boeing CH-47 Chinook

Boeing CH-47 Chinook

विज्ञापन

बोइंग का सीएच-47 चिनूक एक आइकॉनिक ट्विन इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। यह 1960 के दशक से सैन्य और नागरिक अभियानों में काम आता रहा है। अपनी विविधता और मजबूती के लिए प्रसिद्ध यह हेलीकॉप्टर ट्रांसपोर्ट और हैवी लिफ्ट ऑपरेशंस को अंजाम देने का काम बखूबी करता है। इसका रोटर डिजाइन इसे काफी ज्यादा वजन उठाने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में सैनिकों की टुकड़ियों समेत कारगो और अन्य सैन्य उपकरणों के एक जगह से दूसरी जगह भेजने में किया जाता रहा है।

Boeing B-52 Stratofortress

Boeing B-52 Stratofortress

Boeing B-52 Stratofortress

विज्ञापन

1950 के दशक में पेश किए गए बोइंग के बी-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस एयरक्राफ्ट लंबे समय से अमेरिका एयर फोर्स का हिस्सा रहा है। इसने अमेरिका की स्ट्रैटेजिक बॉम्बर फ्लीट में काफी जल्दी अपनी अलग जगह बना ली थी। इसकी लंबी रेंज, बॉम्ब पेलोड कैपेसिटी और हाई एल्टीट्यूड पर ऑपरेट करने की क्षमताओं ने इसे कोल्ड वॉर के दौरान काफी अहम बना दिया था। यह एडवांस्ड एवियॉनिक्स से लैस है और इसमें कई मॉडर्न अपग्रेड हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वैश्विक सिक्योरिटी की तस्वीर को बदलने में इसने अहम रोल निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ