---विज्ञापन---

61 इंच छाती…25 इंच का डोला, रोज खाता था 10 इंसानों जितना खाना, 36 की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

Bodybuilder Illia Golem Dies: बेलारूस के जाने-माने बॉडीबिल्डर इलिया गोलेम की 36 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक रही।

---विज्ञापन---

Bodybuilder Illia Golem Dies: कई लोग फिटनेस के लिए रोज एक्सरसाइज करते हैं। कहा जाता है कि इससे दिल-दिमाग स्वस्थ रहता है, लेकिन कई बार फिटनेस फ्रीक लोगों की अचानक मौत हैरान कर देती है। एक ऐसा ही मामला बेलारूस से सामने आया है। दरअसल, मॉन्स्टर बॉडीबिल्डर के नाम से चर्चित इलिया गोलेम की 36 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनके निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। बेलारूस के रहने वाले इलिया गोलेम को 6 सितंबर को घर पर दिल का दौरा पड़ा। तभी उनकी पत्नी अन्ना ने सीपीआर किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें बाद में हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खूब कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

दिन में सात बार खाते थे खाना

गोलेम अपनी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर थे। वह अपनी 61 इंच की चेस्ट और 25 इंच के बाइसेप्स के लिए मशहूर थे। गोलेम दिन में सात बार खाना खाते थे। वह रोजाना 16,500 कैलोरी लेते थे। जिसमें 108 सुशी के टुकड़े और दो किलोग्राम से अधिक स्टेक (मीट) शामिल थे। गोलेम ‘340 पाउंड के जानवर’ और म्यूटेंट के नाम से मशहूर रहे। उनकी लंबाई 6 फीट 1 इंच थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ब्रेन डेड हो चुके थे गोलेम

उनकी पत्नी एना ने गोलेम के अस्पताल के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मैंने दो दिन तक उसके पास रहकर उम्मीद की कि उसका दिल फिर से धड़कने लगा, लेकिन डॉक्टर की बात सुनकर मैं सन्न रह गई। उन्होंने मुझे भयानक खबर दी कि वह ब्रेन डेड हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Heart Attack से आधे घंटे पहले अलर्ट कर देगा AI, दिल्ली AIIMS की रिसर्च में और क्या-क्या खुलासे?

---विज्ञापन---

600 पाउंड वजन उठाते थे गोलेम

गोलेम अक्सर बेंच प्रेस एक्सरसाइज के दौरान 600 पाउंड (272 किलो) का वजन उठा सकता था। इसके साथ ही 700 पाउंड का डेडलिफ्ट कर सकता था। खास बात यह है कि उन्होंने प्रोफेशनली किसी भी कॉम्पिटीशन में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी चर्चित हस्ती थे। उनके 3 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे।

बचपन में ही जिम किया जॉइन

उनका वजन लगभग 158 किलोग्राम था। 35 साल के इस खिलाड़ी ने बचपन में ही जिम जॉइन कर लिया था। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह बनना चाहते थे। मेन्स हेल्थ मैग्जीन ने उनकी डेली डाइट का खुलासा किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मिठाई और मांस खाने वालों को हार्ट अटैक का खतरा, वैज्ञानिकों की 3 रिसर्च चौंकाएंगी

First published on: Sep 12, 2024 08:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola