Blue Star Line Titanic II Project

Titanic Is Back: समंदर की लहरों पर फिर दौड़ेगा, Blue Star Line ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट, देखें कैसा होगा शिप?

Blue Star Line Titanic II Cruise Ship: टाइटैनिक शिप एक बार फिर समंदर की लहरों पर दौड़ेगा। ब्लू स्टार कंपनी ने प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह शिप पुराने टाइटैनिक की ही कॉपी होगा और उसके जितना ही विशाल, लंबा-चौड़ा होगा। 2025 में इसे बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। देखिए यह क्रूज शिप कैसा दिखेगा?

Blue Star Line Titanic II Project launched: टाइटैनिक एक बार फिर समंदर के नीले पानी पर दौड़ता नजर आएगा। एक बार फिर वही शिप समंदर की लहरों पर अठखेलियां करता दिखेगा। जी हां, ऑस्ट्रेलियाई अरबपति क्लाइव पामर ने टाइटैनिक-II प्रोजेक्ट एक बार फिर से लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन

क्लाइव ने ऐलान किया है कि वे उस विशालकाय जहाज की कॉपी बनाएंगे, जो 13 अप्रैल 1912 की रात को समंदर की गहराई में समा गया था। 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और जो 700 बचे थे, वे उस खौफनाक रात और मंजर को आखिरी सांस तक भी भुला नहीं पाए थे, लेकिन अब एक कंपनी ने हिम्मत करके अधूरे रह गए उस सफर को पूरा करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दुनिया को दिखाया शिप का मॉडल

पामर ने 2012 और फिर 2018 में भी टाइटैनिक-II प्रोजेक्ट लॉन्च किया था और अब एक बार फिर इस सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बुधवार को सिडनी के ओपेरा हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शहर की मशहूर बंदरगाह पर खड़े जहाज के मॉडल को एक एनीमेशन मूवी और स्क्रीनशॉट के जरिए दुनिया के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पामर की टीम ने 8 मिनट का एक वीडियो भी दिखाया जो कई साल पहले बनाया गया था। इस वीडियो में जहाज का लेआउट दिखाया गया है। पामर ने दावा किया है कि शिप को साल 2025 के पहले 3 महीनों में या आखिर में दुनिया को समर्पित करने के लिए निर्माण कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

10 साल पहले देखा सपना, कोरोना ने लगाई थी ब्रेक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाइटैनिक II करीब 269 मीटर (833 फीट) लंबा और 32.2 मीटर (105 फीट) चौड़ा होगा, जो टाइटैनिक से थोड़ा ज्यादा चौड़ा और विशाल होगा। 835 केबिन और 9 डेक होंगे। इसमें करीब 2400 लोग सफर कर पाएंगे। पहला 2 डेक रिजर्व रहेंगे, बाकी आम लोगों के लिए ओपन रहेंगे।

तीसरे डेक पर किचन और डाइनिंग हॉल, रेस्टोरेंट, बार, सिनेमाहाल, थियेटर होगा। पामर बताते हैं कि उन्होंने करीब 10 साल पहले सपना देखा था, जिसे शिप का मॉडल बनाकर पेश किया था, लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए जितना पैसा चाहिए, उतना उनके पास नहीं था। फिर कोरोना काल में उनके प्रोजेक्ट पर असर पड़ा, लेकिन वे इसे स्पॉन्सरशिप के बलबूते पर री-लॉन्च कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ