नई दिल्ली: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी थी कि महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। निधन के समय उनकी आयु 96 वर्ष थी। बता दें कि ब्रिटेन की क्वीन कई दिनों से बीमार चल रही थीं। बकिंघम पैलेस ने 96 साल की क्वीन के निधन की देर रात करीब 11 बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक घोषणा की है।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ II के निधन पर किंग चार्ल्स III का संदेश, कहा- मेरी प्यारी मां…
बकिंघम पैलेस ने बताया कि आज दोपहर में ही महारानी का बाल्मोरल कैसल में निधन हुआ। क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके बेटे और प्रिंस चार्ल्स को तुरंत ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है।
अभी पढ़ें – सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानें कैसी थी उनकी लाइफ
बता दें कि कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं।
उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उनके उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चार्ल्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बाल्मोरल पहुंचे हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines