---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

हां मैं रेपिस्ट हूं…50 लोगों से पत्नी का रेप कराने वाले का कबूलनामा

Dominique Pelicot Rape Case: फ्रांस के एक शख्स पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट में शख्स ने अपना अपराध कबूल किया है। जिसमें उसने रेपिस्टों की भर्ती करने और 72 लोगों से अपनी पत्नी का रेप कराने की बात कबूली है।

---विज्ञापन---

Dominique Pelicot Rape Case: एक दरिंदे की शर्मनाक करतूत ने दुनिया को हैरान कर दिया है। इस सनकी दरिंदे पर अपनी पत्नी से रेप के लिए लोगों की भर्ती करने का आरोप है। मामला फ्रांस का है। जहां 71 साल के एक शख्स पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी डोमिनिक पेलिकॉट ने मंगलवार को वाउक्लूस क्रिमिनल कोर्ट में हैरान कर देने वाली गवाही दी। पेलिकॉट को ‘एविग्नन का जानवर’ कहा जाता है। उसने अदालत में स्वीकार किया है कि वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार करने के लिए पुरुषों की भर्ती करता था।

कोर्ट में बोला- हम जन्मजात विकृत नहीं होते

उसने पहली बार अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह भी एक अपराधी है। अपने कहा- मैं भी इस अदालत में मौजूद अन्य सभी लोगों की तरह एक बलात्कारी हूं। पेलीकॉट पर 50 अन्य लोगों के साथ केस चल रहा है। वह छड़ी का सहारा लेते हुए अदालत में पहुंचा और एक के बाद एक अपने अपराधों को कबूलना शुरू कर दिया। द सन की खबर के मुताबिक, पेलिकॉट ने कोर्ट में कहा कि हमारे तीन बच्चे और पोते-पोतियां थे। जिन्हें मैंने कभी छुआ तक नहीं। उसने आगे कहा- हम जन्मजात विकृत व्यक्ति नहीं होते, बल्कि हम विकृत बन जाते हैं। इसे आप चाहें तो विरोधाभासी मानें, लेकिन मैंने कभी भी अपनी पत्नी को एक वस्तु के रूप में नहीं माना।

---विज्ञापन---

20 साल जेल की सजा

पत्नी को भी कोर्ट में अपनी बात रखने की अनुमति दी गई। उसने कहा- 50 साल तक मैं एक ऐसे शख्स के साथ रह रही थी, जिसके बारे में मैं एक क्षण के लिए भी नहीं सोच सकती थी कि वह इस तरह की घिघौनी हरकत भी कर सकता है। पेलिकॉट को अन्य आरोपियों के साथ 20 साल जेल की सजा भुगतनी पड़ रही है।

---विज्ञापन---

रात को देता नशीला पदार्थ 

खास बात यह है कि पेलिकॉट दिन में एक सामान्य पति की तरह रहता था, जबकि रात होते-होते दरिंदा बन जाता। वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दे देता था, ताकि रात में अजनबी लोग उसका रेप कर सकें। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि 72 पुरुषों ने महिला के साथ कुल 92 बार रेप किया। इन रेपिस्टों में से 51 की पहचान 26 से 73 साल के बीच की गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पत्नी से रेप कराने के लिए रखीं थीं 7 शर्तें, 10 साल में 72 अजनबियों ने एक्सेप्ट किया ऑफर

इस तरह सामने आए काले कारनामे

पेलिकॉट को 2020 में एक सुपरमार्केट में कई महिलाओं की स्कर्ट का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद जब पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो धीरे-धीरे कर उसके काले कारनामे दुनिया के सामने आए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नामीबिया के बाद अब 200 हाथियों को मौत के घाट उतारेगा ये देश, जान लें वजह

हार्ड ड्राइव में मिले अश्लील वीडियो 

बाद में पुलिस को उसके घर में एक हार्ड ड्राइव मिली। जिसमें विचलित करने वाले फुटेज थे। साथ ही इसमें रेपिस्टों के उपनाम के साथ फोन नंबर दर्ज थे। उसने अपनी पत्नी के साथ 2011 से 2020 के बीच रेप की 3,800 तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर रखे थे। पेलीकोट की बेटी ने अदालत को बताया कि उसने गुप्त रूप से उसकी और उसकी दो भाभियों की भी नग्न तस्वीरें खींचीं थीं। एक अलग मामले में पेलिकॉट पर 1991 में पेरिस में 23 साल के एस्टेट एजेंट के साथ रेप और हत्या का आरोप दर्ज है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 4 बच्चों को अकेला छोड़ शॉपिंग करने चली गई मां, घर में लग गई आग, चारों की जिंदा जलने से मौत

First published on: Sep 17, 2024 07:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola