4 बच्चों को अकेला छोड़ शॉपिंग करने चली गई मां, घर में लग गई आग, चारों की जिंदा जलने से मौत

Four young boys died in fire: इस मामले में लंदन की निचली अदालत ने बच्चों की मां Deveca Rose को हादसे का आरोपी बनाया है। कोर्ट को बताया गया कि घर में जली सिगरेट और मोमबत्ती मिली थी।

Four young boys died in fire, London, mother accused

Four young boys died in fire: घर में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई, चारों 10 साल से कम उम्र के थे। जब घर में आग लगी तो वे चारों घर के अंदर बंद थे। उनके पिता काम पर गए थे और मां घर से बाहर शॉपिंग करने गई थी। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो घर के अंदर जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ था। दरवाजों और सीढ़ियों पर कपड़े और चादर सूख रही थी।

विज्ञापन

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

दरअसल, ये पूरा मामला 16 दिसंबर 2021 का है। साउथ लंदन के Sutton में अपने चार जुड़वां बच्चों को बंद कर उनकी मांग Deveca Rose घर का कुछ सामान लेने बाजार गई थी। लेकिन पीछे से घर में आग लग गई। आग लगने और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह घर में दाखिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

आज इस मामले में लंदन की निचली अदालत ने Deveca Rose को इस हादसे का आरोपी करार दिया है। कोर्ट को बताया गया कि पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा था। बचाव दल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

सिगरेट से लगी आग

बचाव दल ने घर में बेसुध पड़े चारों बच्चों को समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के अनुसार आग से झुलसने और धुंए के कारण दम घुटने से बच्चों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि बच्चों की सांस की नली में धुंआ चला गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि जली हुई सिगरेट या मोमबत्ती के कारण घर में आग लगी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ