नामीबिया के बाद अब 200 हाथियों को मौत के घाट उतारेगा ये देश, जान लें वजह

World News in Hindi: अफ्रीकी देशों में भयंकर सूखे की वजह से खाने की कमी हो गई है। जिसकी वजह से नामीबिया ने अपने यहां जानवरों को मारने के आदेश जारी किए थे। अब एक और देश ने भी 200 हाथियों को मारने के आदेश जारी किए हैं। विस्तार से आदेशों के बारे में जानते हैं।

Zimbabwe

World Latest News: अफ्रीकी देशों में इस समय भयंकर सूखे की मार दिख रही है। जिसके बाद नामीबिया ने अपने यहां जंगली जानवरों को मारने के आदेश जारी किए थे। ताकि इन जानवरों का मांस लोगों में खाने के लिए वितरित किया जा सके। अब सूखे की मार झेल रहे जिम्बाब्वे ने भी भुखमरी से निपटने के लिए 200 हाथियों को मारने के आदेश जारी किए हैं। इस देश में हाथियों की तादाद काफी ज्यादा है। लेकिन प्राकृतिक संसाधनों में निरंतर हो रही कमी के कारण अब यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

इंसानों के लिए जानवरों की हत्या

लोगों का पेट भरने के लिए जानवरों की हत्या की जाएगी। सूखे के बाद बड़े पैमाने पर जानवरों के शिकार में बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है। जिम्बाब्वे की लगभग आधी आबादी फिलहाल भुखमरी की चपेट में है। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिम्बाब्वे पार्क एवं वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी के प्रवक्ता तिनशे फरावो ने सरकार के फैसले की पुष्टि की है। जिसमें बताया है कि 200 हाथियों को मारने का प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन

फरावो के अनुसार फिलहाल जिम्बाब्वे में 84000 से अधिक हाथी हो चुके हैं। लेकिन उनके देश की क्षमता 45000 हाथियों की है। जिम्बाब्वे दुनिया का दूसरा ऐसा देश है, जहां हाथियों की तादाद इतनी हो चुकी है। इससे पहले नंबर पर बोत्सवाना है। पर्यावरण मंत्री सिथेम्बिसो न्योनी का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते संसद को भी हाथियों की बढ़ रही तादाद के बारे में बताया है। जिसकी वजह से लोगों के जीवनयापन संसाधनों में कमी होती जा रही है। संसाधनों की कमी के चलते हाथी इंसानों पर हमले कर रहे हैं। अभी जिम्बाब्वे पार्क और वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी इनकी सही गिनती करेगी।

विज्ञापन

नामीबिया में मारे जाएंगे 700 जानवर

शिकार में महिलाओं की मदद भी ली जाएगी। महिलाओं को मांस सुखाने और इसे पैक कर वितरित करने का काम सौंपा जाएगा। जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होगी, उन लोगों को मीट दिया जाएगा। ये जानवर खाने और पानी की तलाश में मानव बस्तियों की ओर आ रहे हैं। जिसकी वजह से आपसी संघर्ष बढ़ गया है। पिछले महीने नामीबिया में 700 जंगली जानवरों को मौत के घाट उतार देने का फरमान जारी किया गया था। अब तक 150 जानवरों को मारा भी जा चुका है। इनका लगभग 125000 पाउंड (56699 किलो) मांस लोगों में वितरित किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ