Baluchistan Accident News: बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 39 लोगों की मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Baluchistan Accident News: बलूचिस्तान के लासबेला में यात्रियों से भरी एक गाड़ी के खाई में गिरने से 39 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह हुआ।
लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची जा रहा था।
At least 39 people were killed after a passenger coach fell into a ravine in Balochistan’s Lasbela, reported Pakistan's Dawn News citing officials
— ANI (@ANI) January 29, 2023
जानकारी के मुताबिक, तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय वाहन पुल के खंभे से जा टकराया। इसके बाद गाड़ी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई।
अंजुम ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला समेत तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। उन्होंने हताहतों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई है। इस बीच, एधी फाउंडेशन के साद एधी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: