मेट्रो ट्रैक पर फिसली बच्चा गाड़ी, बचाने के लिए कूदा पिता, फिर जो हुआ....

मरने वाले की पहचान आनंद रनवाल के रूप में हुई है। उसकी दो जुडवां बेटी थीं, पुलिस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में यह हादसा लग रहा है।

father killed trying to save his twins, father twins killed from train, anand runwal, crime news, world news, australia news sydney, metro train accident father child killed metro track
विज्ञापन

Father killed trying to save his twins from train tracks: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां सिडनी के एक मेट्रो स्टेशन पर दंपति अपने दो दुधमुंहे बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनके बच्चों की गाड़ी (Pram) रेलवे ट्रैक पर फिसल गई। ये देख पिता अपने बच्चों को बचाने के लिए दौड़ा।

विज्ञापन

 

स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चला पूरा माजरा

ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार ये मामला रविवार को यहां के Carlton Station पर हुआ। यहां 40 वर्षीय आनंद रनवाल अपनी पत्नी पुनम रनवाल और दो जुंडवा बेटियों के साथ दोपहर करीब 12.25 pm बजे ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चला कि अभी भारतीय परिवार ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि अचानक उनके बच्चे जिस खिलौना गाड़ी में थे वह ट्रैक पर जा गिरी।

अपने जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर कूद गया था पिता

ये देख तुरंत अपनी जान की परवाह किए बिना आनंद ट्रैक पर कूद पड़े। लेकिन तभी वहां से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी। जिसमें आनंद और उनकी एक बेटी ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। जबकि दूसरी बेटी को गंभीर हालत में समीप के St George Hospital में भर्ती कराया गया। ऑस्ट्रेलिया पुलिस के अनुसार घायल बच्ची की हालत अब स्थिर है, उसे उसकी मां पुनम रनवाल को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया आया था दंपति

पुलिस के अनुसार दंपति 2023 में ऑस्ट्रेलिया में आया था। आनंद यहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। रविवार को वह कहीं जा रहे थे, जिस दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में ये हादसा लग रहा है, अचानक फर्श पर बच्चों गाड़ी कैसे फिसल गई पुलिस इस बात की जांच कर रही है। दंपति के परिजनों से इंडिया में संपर्क किया जा रहा है।

परिजनों ने की मामले में जांच की मांग

इस पूरे हादसे से ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में रोष है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार स्थानीय लोगों ने स्थानीय एजेंसियों से मामले में जांच करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को हादसा मान मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ