ईरान-इजरायल युद्ध के बीच OPEC+ देशों का बड़ा ऐलान, 8 देशों ने की तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण तनाव अब बढ़ता जा रहा है. इस बीच OPEC+ देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. तेल उत्पादक देशों के इस समूह ने रविवार को तय किया कि उत्पादन को अनुमान से ज्यादा बढ़ाया जाएगा.

opec

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण तनाव अब बढ़ता जा रहा है. इस बीच OPEC+ देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. तेल उत्पादक देशों के इस समूह ने रविवार को तय किया कि उत्पादन को अनुमान से ज्यादा बढ़ाया जाएगा. OPEC+ के वॉलंटरी एट (V8) समूह जिसमें सऊदी अरब, रूस, कुवैत, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे बड़े तेल उत्पादक देश शामिल हैं, जिन्होंने रोजाना 2.06 लाख बैरल (206,000 bpd) अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है. मिली जानकारी के अनुसार, OPEC+ का यह फैसला अप्रैल से लागू होगा.

विज्ञापन

हालांकि आधिकारिक बयान में ईरान संघर्ष का जिक्र नहीं किया गया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिर स्थिति और मजबूत बाजार मांग को वजह बताया गया. इससे पहले विशेषज्ञ सिर्फ 1.37 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे.

विज्ञापन

बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

रिस्टैड एनर्जी के विश्लेषक जॉर्ज लियोन का कहना है कि उत्पादन बढ़ोतरी इतनी बड़ी नहीं है कि युद्ध के कारण तेल कीमतों में संभावित उछाल को रोक सके. सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर है, जहां से दुनिया की करीब एक-चौथाई समुद्री तेल सप्लाई गुजरती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जहाजों को चेतावनी दी है कि यह रास्ता बंद किया जा सकता है. ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया कि इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ और वह डूबने लगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर होर्मुज से तल सप्लाई रुकती है तो उत्पादन बढ़ाने का असर बहुत कम रह जाएगा, क्योंकि इस समय सबसे बड़ा जोखिम सप्लाई और ट्रांसपोर्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ