Canberra Airport Firing: ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा एयरपोर्ट पर फायरिंग, मची अफरा-तफरी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Canberra Airport Firing: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा में एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद कैनबेरा एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट को पूरी तरह खाली कराया गया। कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कैनबेरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैनबेरा एयरपोर्ट हुई इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई है। हमलावर के पास से पुलिस ने गन भी बरामद कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार हमलावर अकेला था। फिलहाल अधिकारी और सुरक्षाबल ये पता करने की कोशिश में जुटे हैं कि गिरफ्तार शख्स का कोई साथी एयरपोर्ट पर छिपा तो नहीं है या हाईजैकिंग की कोई संभावना तो नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: