इस देश में रहने की लगी होड़, समुद्र के रास्ते घुस रहे रिकॉर्ड 1317 लोग पकड़े

Asylum seekers were caught pretending to be children: पकड़े गए ये लोग खुद को नाबालिग बता शरण मांग रहे हैं। लेकिन जांच में पता चला कि ये अपनी उम्र के बारे में झूठ बोल रहे थे। इतना ही नहीं इनमें हत्या समेत अन्य संगीन अपराध में आरोपी लोग भी शामिल हैं।

asylum seekers, uk, caught, pretending children avoid being sent home
विज्ञापन

Asylum seekers were caught pretending to be children: दुनिया भर से लोग यूके के अलग-अलग शहरों का वीजा अप्लाई करते हैं। ब्रिटेन में बसना दुनियाभर के लोगों का सपना है। इनमें से जिन लोगों को वीजा नहीं मिलता या फिर उनके पास पैसे कम होते हैं तो वह गैर कानूनी ढंग से किसी तरीके से यूके पहुंचते हैं। ऐसे ही कुछ लोग समुद्र के रास्ते हर साल यहां पहुंच रहे हैं।

इसी के मद्देनजर यूके की नौसेना लगातार तलाशी अभियान चलाती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 30 जून तक बीते छह माह में इस बार यूके में पानी के रास्ते दाखिल होने वाले कुल करीब 1317 लोगों को पकड़ा गया है। जबकि साल 2014 में ये संख्या करीब छह गुना कम महत 224 थी।

Advertisment

शरण के लिए अपनी उम्र को बताते हैं कम

यूके मीडिया के अनुसार पकड़े गए ये लोग खुद को नाबालिग बता शरण मांग रहे थे। लेकिन जांच में पता चला कि ये अपनी उम्र के बारे में झूठ बोल रहे थे। इतना ही नहीं इनमें हत्या समेत अन्य संगीन अपराध में आरोपी लोग भी शामिल हैं, जो किसी तरह अपने देश से फरार होकर यहां तक पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गैरकानूनी रूप से यूके में दाखिल होने का प्रयास करने वाले ये लोग अफगानिस्तान, सुडान और वियतनाम समेत अन्य देश के हैं।

विज्ञापन

अवैध अप्रवासियों को वापस भेजा जा रहा

फिलहाल प्रशासन इन्हें वापस डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर रही है। बता दें बीते रविवार को ही यूके की कंजर्वेटिव पार्टी से नेता विपक्ष पद के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने अवैध अप्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भारत को अपने अवैध अप्रवासियों को वापस लेना चाहिए और जब तक वह ऐसा नहीं करता है तब तक उसके खिलाफ कड़े वीजा प्रतिबंध लागू होने चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ