Argentina ने WHO से बाहर होने का किया ऐलान, सामने आई ये बड़ी वजह

Argentina Exit from WHO: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता मैनुअल एडोर्नी ने ये घोषणा की है। बताया जा रहा है कि अर्जेंटीना की सरकार अपने देश के प्रति WHO की नीतियों से नाखुश थी।

who
विज्ञापन

Argentina Exit from WHO: अर्जेंटीना ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से खुद को अलग कर लिया है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के प्रवक्ता मैनुअल एडोर्नी ने इसका ऐलान किया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वास्थ्य प्रबंधन में गहरे मतभेदों के कारण लिया गया। उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी के दौरान WHO की नीतियों से वह संतुष्ट नहीं थे।

प्रवक्ता ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि राष्ट्रपति जेवियर माइली ने देश को WHO से अलग होने का फैसला लिया है। प्रवक्ता के अनुसार WHO ने कोविड में मानव इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन लगाया। इसके अलावा अर्जेंटीना अपनी संप्रभुता में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा।

Advertisment

अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से अलग होने का फैसला लिया था

बता दें इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ से अलग होने का फैसला लिया था। जिसके बाद अब अर्जेंटिना ने डब्ल्यूएचओ से इस्तीफा दिया है। अमेरिका के अलग होने के निर्णय पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा था कि अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अधिकारियों को डब्ल्यूएचओ के साथ काम करना बंद करने के लिए कहा गया है। लेकिन संगठन अभी भी कुछ अमेरिकी वैज्ञानिकों को डाटा उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ का क्या काम होता है?

जानकारी के अनुसार डब्ल्यूएचओ संयुक्त राष्ट्र की एक स्पेशल स्वास्थ्य एजेंसी है, जो 1948 में बनाई गई थी। दुनिभर के 150 से ज्यादा देश इसके सदस्य हैं। डब्ल्यूएचओ का मिशन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, दुनिया को सुरक्षित रखना और कमजोर लोगों की सेवा करना है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ