Anti-Hijab Protests: विरोध प्रदर्शन का ये भी तरीका, ईरान की लड़कियां बीच सड़क मौलवियों की उछाल रही पगड़ी

iran (1)

नई दिल्ली: ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई हैं। अभी तक काफी संख्या में लोगों की इस प्रदर्शन में मौत हो चुकी है। 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान की महिलाएं लगातार हिजाब का विरोध कर रही हैं। ईरानी सरकार ने कई लड़कियों को हिरासत में लिया, लेकिन ये प्रदर्शन रुक नहीं रहा है। अब जब सरकार सुन नहीं रही है तो लड़कियों ने विरोध का नया तरीका खोज लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अब हिजाब समर्थक मौलवियों को निशाना बना रहे हैं। युवा ईरानी महिलाएं मौलवियों के सिर से पगड़ी उतारते देखी जा रही हैं। वे इसका वीडियो भी बना रही हैं और शेयर कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई वीडियो सामने आएं हैं जिसमें लड़कियां मैलाना की पगड़ी उछालते दिख रही हैं। ईरानी लड़कियां राह चलके मौलानाओं की पगड़ी सिर से गिरा देती हैं और वहां से भाग जाती हैं।

विज्ञापन

मौलवियों की पगड़ी उछाल रही हैं लड़कियां

वीडियो में लड़की मौलवी का सड़क पर पिछा करती है औऱ फिर पीछे से तेजी से जाकर मौका मिलते ही मौलाना की पगड़ी उछाल देती है। ऐसा करते ही महिला वहां से तेजी से फरार हो जाती है, जबकि मौलवी अपनी पगड़ी उठाने में लग जाते हैं। एक अन्य वीडियो में मौलवी को बीच सड़क से अपनी पगड़ी उठाते देखा जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि अब इन मौलवियों की पगड़ी उतार फेकना युवा ईरानी प्रदर्शनकारियों का रोज काम हो गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक मारे गए 270 लोग 

हिजाब को लेकर ईरान में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान का प्रदर्शन सबसे पहले राजधानी तेहरान से शुरू हुआ था, जो अब तक पूरे देश में फैल गया है। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोला-बारूद और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 270 लोग मारे गए हैं और 14,000 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ