Iran Anti Hijab Protest: महसा अमिनी के होम टाउन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

anti-hijab protesters
विज्ञापन

Iran Anti Hijab Protest: ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर आठ प्रदर्शनकारियों को मार गिराया है। इस्लामिक ड्रेस कोड के कथित रूप से उल्लंघन के मारी गई महसा अमिनी के शहर में प्रदर्शनकारी जुटे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी। मानवाधिकार एनजीओ एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए।

अभी पढ़ें – ट्विटर का पदभार संभालने के बाद Elon Musk ने किया पहला ट्वीट, लिखा- चिड़िया आजाद हो गई

विज्ञापन

 

एमनेस्टी ने हथियारों के लापरवाह और गैरकानूनी उपयोग की भी निंदा की है। ईरानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उन प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिन्होंने बुधवार को महसा अमिनी के गृहनगर में उनकी मौत के 40 दिन बाद हजारों की संख्या में मार्च किया था।

विज्ञापन

कुर्द मूल की 22 वर्षीय ईरानी अमिनी की तेहरान में महिलाओं के लिए इस्लामिक ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तारी के तीन दिन बाद 16 सितंबर को मौत हो गई थी। उनकी मौत ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को हवा दी। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शनों में प्रमुख भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल पर महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश से पैदा हुई राष्ट्रव्यापी अशांति की लहर को भड़काने का आरोप लगाया है। हाल ही में, खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने हिजाब को फाड़ने और वाहनों को आग लगाने के दृश्यों की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी है कि “जो लोग इस्लामी गणराज्य में तोड़फोड़ करने के लिए अशांति फैलाते हैं, वे कठोर अभियोजन और सजा के पात्र हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ