अमेरिका में मचा हड़कंप, टेंशन में आए डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को लेकर रूस को दिया दोटूक जवाब

Middle East War: रूस सीधे जंग से नहीं जुड़ा, लेकिन वह अप्रत्यक्ष रूप से ईरान की मदद कर रहा है। इससे अमेरिका टेंशन में आ गया और राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को दोटूक संदेश भिजवा दिया।

Donald Trump, President Putin

रूस अप्रत्यक्ष रूप से जंग में रूस की मदद कर रहा है।

America Warns Russia: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान को रूस की मदद मिली तो अमेरिका टेंशन में आ गया। बस फिर क्या था, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूत के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मैसेज पहुंचा दिया कि वह ईरान से दूर रहे। ईरान को अमेरिका के खिलाफ किसी तरह की मदद ने करे। मिडिल ईस्ट में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के जरिए रूस से कहा गया है कि वह ईरान को टारगेटिंग जानकारी और दूसरी मदद न भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल टाइम इंटेलिजेंस ईरान को दे रहा रूस

बता दें कि ईरान के खिलाफ जंग में रूस सीधे तौर पर किसी का समर्थन नहीं कर रहा। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से वह ईरान की मदद कर रहा है। इसकी खुफिया जानकारी अमेरिकी को लगी तो हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी टेंशन में आ गए। अमेरिका को पता चला कि रूस ने ईरान को अमेरिका के सैन्य ठिकानों की रियल टाइम इंटेलिजेंस दी है, जिस वजह से ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करके काफी नुकसान पहुंचाया।

ट्रंप की मौजूदगी में विटकॉफ का खास संदेश

रूस की हरकत का पता चलने के बाद अमेरिका ने रूस को साफ-साफ संदेश भेजा है कि वह तेहरान से दूर रहे। उन्हें किसी तरह की जानकारी न दें। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में विटकॉफ ने यह भी कहा कि हालांकि रूस की मदद से ईरान को कोई खास मदद नहीं मिल रही है और न ही इससे जंग पर असर पड़ रहा है, लेकिन अगर रूस इसी तरह ईरान की मदद करता रहा तो इस पर अमेरिका एक्शन लेने के लिए मजबूर हो सकता है।

विज्ञापन

रूस और ईरान के संबंध पुराने और मजबूत

बता दें कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखने के लिए ईरान के साथ रिश्ते मजबूत किए हुए हैं। रूस को ईरान से मिसाइलें और ड्रोन मिलते हैं। इसलिए परमाणु कार्यक्रम और हिजबुल्लाह, हमास और हूती आतंकी संगठनों से संबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़े ईरान को रूस काफी सहयोग करता है। इसलिए रूस ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों की निंदा की। खामेनेई की मौत पर भी शोक जताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ