अमेरिका: अलास्का में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.4 थी तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके महसूस लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भारतीय समयानुसा रविवार दोपहर अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। USGS के मुताबिक, भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई पर था। बाद में संशोधित कर 32.6 किमी (20.3 मील) बताया गया।
Magnitude 7.4 earthquake strikes Alaska Peninsula region, tsunami warning issued, reports Reuters.
— ANI (@ANI) July 16, 2023
वहीं, अलास्का भूकंप केंद्र ने कहा कि अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए है। बता दें कि दो सप्ताह पहले अलास्का के एंकरेज में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र शहर से लगभग 12 मील दक्षिण में था। आंकड़ों से पता चला कि भूकंप 17.5 मील की गहराई पर आया था। जानकारी के मुताबिक, अलास्का पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर में आता है। ऐसे में यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: