मेक्सिको की संसद में दिखाई गई 'एलियन' की 1000 साल पुरानी लाश, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले दावे

Alien bodies in Mexico parliament Video Viral ufologist Jaime Maussan claim Dead Body thousand years old
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मेक्सिको की संसद में अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फेनोमेना (UFO) स्पेशलिस्ट जैमी मौसान की मौजूदगी में दोनों एलियन के शवों का प्रदर्शन किया गया। कहा गया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया था। दोनों शवों के 1000 साल पुराने होने का दावा किया गया। जिनका मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएम) द्वारा कार्बन डेटिंग प्रक्रिया के माध्यम से विश्लेषण किया गया था।

विज्ञापन

Image

मौसान पेशे से पत्रकार भी हैं और काफी लंबे वक्त से एलियंस के बारे में जांच कर रहे हैं। मौसन ने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के सबूत पेश किए गए हैं। संसद में एलियंस के शवों के प्रदर्शन के दौरान वहां अमेरिकी नौसेना के पायलट रह चुके रयान ग्रेव्स भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि कई बार उनका सामना यूएफओ से हुआ था।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों के क्या दावा किया?

वहीं, मैक्सिकन नौसेना के स्वास्थ्य वैज्ञानिक संस्थान के निदेशक जोस डी जीसस ज़ल्से बेनिटेज़ ने कहा कि अवशेषों पर एक्स-रे, 3-डी पुनर्निर्माण और डीएनए विश्लेषण किया गया था। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इन शवों का इंसानों से कोई संबंध नहीं है।

Image

विज्ञापन

उधर, शवों के प्रदर्शन के बाद हार्वर्ड एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने मेक्सिकन सरकार से एलियंस पर रिसर्च और स्टडी के लिए मंजूरी की मांग की।

मेक्सिकन संसद में रखे गए एलियन के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। IndianTechGuide नाम के एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं, जबकि 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ