आगरा के बिजनेसमैन को अमेरिका में पिक-अप ड्राइवर ने मारी गोली, 18 दिन पहले हुई थी शादी... ये है पूरा मामला

America News: कथित रोड रेज के मामले में ट्रक ड्राइवर ने गैविन दसौर पर गोलियों की बौछार कर दी। अमेरिकी नागरिक होने की वजह से वह तुरंत बाहर आ गया। मामले में पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है।

गैविन दसौर आगरा के रहने वाले थे। फोटोः @LettieH29446

गैविन दसौर आगरा के रहने वाले थे। फोटोः @LettieH29446

विज्ञापन

Agra Businessman Killed in US: आगरा के एक बिजनेसमैन की अमेरिका में एक पिक-अप ड्राइवर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 29 वर्षीय गैविन दसौर, भारत में आगरा के रहने वाले थे और 18 दिन पहले उनकी मैक्सिकन मूल की सिंथिया विवियाना जमोरा के साथ शादी हुई थी। मंगलवार को नवदंपत्ति एक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि एक पिकअप ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना अमेरिका में इंडियानापोलिस की है। घटना के वीडियो में गैविन को पिक-अप ड्राइवर से बहस करते हुए और पिक-अप पर प्रहार करते देखा जा सकता है। इस दौरान गैविन के हाथों में बंदूक थी, लेकिन बहस के दौरान पिक-अप ड्राइवर ने दरवाजे का शीशा नीचे किया और गैविन को गोली मार दी।

यह भी पढ़ेंः बैंकिंग से लेकर पेमेंट तक…अभी बनी रहेगी दिक्कत; देखें Microsoft Outage के लिए एक्सपर्ट क्या दे रहे समाधान?

Advertisment

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है। हालांकि गैविन का परिवार स्तब्ध है, क्योंकि गैविन को गोली मारने वाला ड्राइवर बाहर आ गया है। वह अमेरिकी नागरिक है, जबकि गैविन के पास अमेरिकी नागरिकता नहीं थी। इंडियाना पोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि घटना मंगलवार को रात के 8.15 बजे हुई। कथित रोड रेज के मामले में फायरिंग को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

ट्रांसपोर्ट बिजनेस में था गैविन दसौर

गैविन के पिता पवन दसौर ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई लिखाई के मामले में बहुत असाधारण था। उसने आगरा के सेंट जॉर्ज कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका चला गया। पवन दसौर एक इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड हैं।

विज्ञापन

पवन दसौर ने कहा, ‘गैविन, इंडियाना में ट्रांसपोर्ट बिजनेस में था। वीजा की दिक्कतों के चलते 29 जून को उसकी शादी में मैं शामिल नहीं हो पाया था, लेकिन मेरी पत्नी और बेटी शादी में शामिल हुई थीं। सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया।’ पवन की बेटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अमेरिका में सेटल हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘वह चाहते हैं कि भारत सरकार, अमेरिका से इस मामले में बात करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि गैविन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हमें न्याय का बेसब्री से इंतजार है।’ गैविन की पत्नी सिंथिया ने कहा कि ‘गैविन बहुत मेहनती आदमी था, वह सबकी मदद करता था। साथ ही अपने परिवार को सारी खुशियां देना चाहता था। यह बहुत दुखद है कि मेरे पति की इस तरह हत्या कर दी गई।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ