बैंकिंग से लेकर पेमेंट तक...अभी बनी रहेगी दिक्कत; देखें Microsoft Outage के लिए एक्सपर्ट क्या दे रहे समाधान?

Global IT Shutdown Future: माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल सर्वर डाउन के कारण दुनियाभर के देशों में कई दिन तक समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। वहीं कंपनी अभी तक समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं निकाल पाई है। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट क्या कहते हैं‌?

Microsoft Outage Global IT Shutdown
विज्ञापन

Microsoft Outage Global IT Shutdown Future: माइक्रोसॉफ्ट के 365 विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में आई खराबी अभी कुछ दिन और बनी रहेगी। हालांकि कंपनी ने बीते दिन शाम को ही सिस्टम ठीक होने का दावा कर दिया है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभी लोगों को ऑपरेटिंग सिस्टम की समस्या झेलनी पड़ेगी। कंपनी अपनी विंडो का वर्जन चेंज कर सकती है।

साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक ने अपने फाल्कन सेंसर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया, जिससे माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया। हालांकि कंपनी अपना सर्वर रिकवर कर चुकी है, लेकिन अभी तक यह क्लीयर नहीं हुआ है कि दुनियाभर में खराब हुए सिस्टम को रिकवर कैसे किया जाएगा? क्योंकि विशेषज्ञों के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम अब कभी भी क्रैश हो सकते हैं, जिस वजह से ऑनलाइन रिकॉर्ड बर्बाद हो सकते हैं। इस समस्या से तुरंत कैसे निपटा जाएगा? अभी तक इसका कोई प्लान नहीं है।

Advertisment

 

एक्सपर्ट्स ने सुझाए ये समाधान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IT विशेषज्ञों के अनुसार, कंप्यूटर यूजर्स अपने सिस्टम को सेफ मोड में स्टार्ट करें। क्राउडस्ट्राइक की अपडेट फाइल को डिलीट करें। फाइल डिलीट होने के बाद सिस्टम का री-स्टार्ट करें। समस्या का एक यही समाधान नजर आ रहा है। एक और तरीके से विंडो रिकवर की जा सकती है, लेकिन इसके लिए कंप्यूटर को रिकवरी मोड में लाना होगा। अगर कंप्यूटर रिकवरी मोड में है तो अपडेट से पहले बनी फाइल को रिकवर करके विंडो ठीक की जा सकती है, लेकिन इस प्रक्रिया में डेटा का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा कंप्यूटर यूजर्स क्राउडस्टाइक की वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत में सबसे ज्याद असर एयरलाइंस पर पड़ा

बता दें कि शुक्रवार को दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम क्रैश हो गए। साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक द्वारा अपने फाल्कन सेंसर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया। इसमें आई तकनीकी खामी के कारण सर्वर डाउन हुआ। दुनियाभर में कई कंप्यूटर डिवाइसों पर नीली स्क्रीन दिखाई देने लगी, जिसे अनौपचारिक रूप से ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहा गया, जिससे कंप्यूटर बेकार हो गए।

विज्ञापन

इससे हवाई अड्डों, एयरलाइनों, बैंकों, मीडिया आउटलेट्स और स्वास्थ्य सेवाओं का काम प्रभावित हुआ। भारत में इसका सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरलाइन्स की चेक इन जैसी ऑनलाइन सर्विसेज प्रभावित हुई। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत पूरे देश के एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। जानकारी नहीं मिलने से लोगों ने एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार किया। देश में इस आउटेज का किसी और सर्विस पर ज्यादा असर नहीं रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ