अफगानिस्तान: तालिबानी नेता रहीमुल्ला हक्कानी की मौत, मदरसे में हुआ आत्मघाती हमला

HAKANNI
विज्ञापन

काबुल: तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने मदरसे में आत्मघाती हमले में मारा गया है। खबर के मुताबिक हक्कानी काबुल में मदरसे में हदीस पढ़ रहा था, उसी समय उसपर ये हमला हुआ। इस आत्मघाती हमले में उसकी मौत हो गई है।

बीते 15 दिन में ये दूसरी बार है जब राजधानी काबुल में बम धमाके हुए हैं। हालांकि तालिबान ने अभी आधिकारिक तौर पर पु्ष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि हक्कानी को मारने की पूरी साजिश रची गई थी। हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। रहीमुल्लाह हक्कानी पर इससे पहले भी हमले हुए थे, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसपर यह हमला अक्टूबर 2020 में हुआ था।

विज्ञापन

काबुल में इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट के प्रमुख अब्दुल रहमान ने बम धमाके की पुष्टि की है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार आत्मघाती हमलावर एक प्लास्टिक की टांग में विस्फोटक को छुपाया हुआ था। इसके बाद डेटोनेटर की मदद से उसने इस बम धमाके को अंजाम दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ