देश का दुश्मन अबु कताल कैसे हुआ ढेर? पाकिस्तानी जवानों-लश्कर के आतंकियों को चकमा देकर लगाया ठिकाने

Abu Qatal Killed In Pakistan : पाकिस्तान में देश का दुश्मन अबु कताल की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पाकिस्तानी जवानों और लश्कर के आतंकियों के सुरक्षा घेरे में मौजूद अबु कताल पर फायरिंग की।

Abu Qatal Killed

Abu Qatal Killed

Abu Qatal Killed In Pakistan : पाकिस्तान में देश का दुश्मन और मोस्ट वांटेड लश्कर ए तैयबा का आतंकी अबु कताल मारा गया। हमलावरों ने पाकिस्तानी जवानों और लश्कर के आतंकियों को चकमा देकर अबु कताल को ठिकाने लगा दिया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में आतंकी का अंगरक्षक भी ढेर हो गया। आइए जानते हैं कि कैसे मारा गया आतंकी अबु कताल?

विज्ञापन

यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित झेलम में शनिवार की रात को हुई। अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आतंकी अबु कताल और उसके अंगरक्षक को ढेर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पाकिस्तान के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, क्योंकि अबु कताल की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था थी।

विज्ञापन

पाकिस्तानी जवानों-लश्कर आतंकियों के पहरे में रहता था अबु कताल

अबु कताल के इर्द-गिर्द भारी तादाद में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों का पहरा होता था और पाकिस्तानी सेना के जवान भी सादी वर्दी में तैनात रहते थे। ऐसे में अबु कताल की हत्या से सुरक्षा में रहने वाले आतंकियों और उनके आकाओं में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, उसे किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाने का प्लान बनाया जा रहा था, लेकिन उसके पहले यह वारदात हो गई।

विज्ञापन

घात लगाकर बैठे हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम

सूत्रों के अनुसार, अबु कताल शनिवार की रात को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पंजाब प्रांत का दीना इलाका जा रहा था। पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने अचानक से हमला कर दिया और कई राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में अबु कताल और उसके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। आपको बता दें कि अबु कताल को लश्कर एक तैयबा के चीफ हाफिज सईद का करीबी माना जाता है।

भारतीय एजेंसियों को थी अबु कताल की तलाश

लश्कर के प्रमुख आतंकी अबु कताल ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में भी उसका हाथ था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ