China Road Accident: पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में शनिवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। चीनी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा, “दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, 22 लोग घायल हो गए, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।”

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नानचांग काउंटी में करीब 1 बजे (1700 GMT) सड़क दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। घटना के एक घंटे बाद नानचांग काउंटी पुलिस की ओर से ड्राइवर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि मौसम ठीक नहीं है, विजिबिलिटी खराब है, इसलिए आराम से ड्राइव करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

एडवाइजरी में की गई थी अपील

एडवाइजरी में कहा गया था कि कृपया फॉग लाइट्स पर ध्यान दें… धीमे चलें, सावधानी से ड्राइव करें, सामने वाली कार से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, पैदल चलने वालों से बचें, लेन न बदलें और ओवरटेक न करें।” बता दें कि कड़े सुरक्षा नियंत्रणों की कमी चीन में सड़क दुर्घटनाओं को आम बनाने वाले कारणों में से एक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ