Lizard found in Hyderabadi Biryani: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बिरयानी की थाली में छिपकली निकली है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि हैदराबाद में एक शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर कर अपनी पसंदीदा बिरयानी मंगाई थी। लेकिन जब वह उसे खाने बैठा तो थाली में उसे छिपकली दिख गई। जिसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि ऑनलाइन खाने का कोई विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि हमें नहीं पता होता है उसे कैसे बनाया गया होगा।
परिवार ने रेस्टोरेंट के सामने किया विरोध
दरअसल, यह मामला कथित तौर पर हैदराबाद का बताया जा रहा है और यहां से ऐसा पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर तेजी से कई वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें बिरयानी में छिपकली होने की शिकायत आई थी। इस तरह के मामले सामने आने के बाद लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है कि कहीं उनका स्वास्थ्य न बिगड़ न जाए। बताया जा रहा है कि जब इस तरह का मामला शख्स के सामने आया तो उसने रेस्टोरेंट में जाकर इसकी शिकायत की। साथ ही उनके परिवार ने भी रेस्टोरेंट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है यह मुर्गा, बाहर नहीं निकलता बिना जूते के, रखे हैं 60 जोड़ी स्टाइलिश जूते
इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है, साथ ही कैप्शन भी दिया कि कुछ नहीं! हैदराबाद में बिरयानी में बस एक और बार छिपकली, तिलचट्टे, चूहे निकले। साथ ही व्यंग्य करते हुए कहा कि बिरयानी का स्वाद सामान्य था।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
59 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
74 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
75 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
75 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
104 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
107 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
107 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
109 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
110 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
118 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines