Instagram Snake viral Video Hiding In Toilet Bowl: सांप, मगरमच्छ, चीता और बिच्छू जैसे जीव-जानवर सबसे खतरनाक और जानलेवा माने जाते हैं। अगर यह किसी पर वार कर दें तो उसका बचना लगभग न के बराबर होता है। बहरहाल, क्या हो अगर इनमें से कोई एक जानवर आपके घर में मिल जाए तो आपकी क्या हालत होगी। समझ सकते हैं कि डर के मारे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप दहशत में भी आ जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें घर के टॉयलेट की सीट में सांप मिला। इतना नहीं जब उसे किसी ने देखा तो सांप वापस अंदर टॉयलेट में घुस जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
चतुराई से वापस चला गया टॉयलेट के अंदर
Amigos Pescadores De MT नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में एक विशाल सांप को टॉयलेट के अंदर देखा जा सकता है, इतना ही नहीं जब शख्स वीडियो बनता है तो सांप चतुराई से वापस टॉयलेट के अंदर चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अबतक 40 हजार से ज्यादा बार देखा चुका है।
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की कमेंट की बाढ़ आ गई। कई लोग इस वीडियो को देखकर सहम गए। एक शख्स ने कमेंट कर कहा कि भगवान, यह बहुत डरावना है। दूसरे शख्स ने कमेंट किया कि हे भगवान! यह बिल्कुल रूह कंपा देने वाला नजारा है। वहीं, तीसरे शख्स ने कहा कि मुझे बहुत डर लग रहा है कि कहीं मेरे साथ ऐसा न हो जाए।
ये भी पढ़ें: दादी जी ने दिवाली पर की मौज, हाथ में लेकर जलाए पटाखे, लोग बोले- ‘दादी रॉक पीपल शॉक्ड’
पहले भी सामने आया था सांप का ऐसा ही वीडियो
बता दें कि कुछ महीने पहले अमेरिका के एरिजोना में एक महिला को ऐसा की नजारा देखने को मिला। जब उसने अपने घर के टॉयलेट के अंदर एक सांप को छिपा हुआ पाया। महिला ने सांप को टॉयलेट की सीट पर कुंडली मारे बैठा देखा तो वह डर गई थी। जब उसके पिता ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। क्योंकि यह सांप भी वापस टॉयलेट के अंदर चला गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित कंपनी रैटलस्नेक सॉल्यूशंस और एक कुशल हैंडलर से संपर्क किया, जिसने सांप को टॉयलेट के अंदर से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें: Dangerous Driving: ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, गाय को बच्चे की तरह आगे बैठाकर शख्स ने दौड़ाई बाइक
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
67 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
82 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
83 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
83 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
112 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
115 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
115 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
117 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
118 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
126 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines