दादी जी ने दिवाली पर की मौज, हाथ में लेकर जलाए पटाखे, लोग बोले- 'दादी रॉक पीपल शॉक्ड'

Diwali 2023 Dadi Ji viral video lit firecrackers: सोशल मीडिया पर इस दिवाली पर दादी जी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह हाथ में पटाखे की लड़ी लेकर जलाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बोले कि ‘दादी रॉक पीपल शॉक्ड’।

दादी जी ने दिवाली पर की मौज, हाथ में लेकर जलाए पटाखे, लोग बोले- 'दादी रॉक पीपल शॉक्ड'
विज्ञापन

Diwali 2023 Dadi Ji viral video lit firecrackers: आज के दिन भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं दिल्ली समेत भारत के कई इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि, कई राज्यों ने कुछ घंटों के लिए पटाखे जलाने की अनुमति दी है। इसी बीच एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दादी जी ने कमाल कर दिया। दरअसल, उन्होंने हाथ में लेकर पटाखे की लड़ी जला दी है। दादी जी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग बोलो की ‘दादी रॉक पीपल शॉक्ड’।

दादी जी ने दिवाली पर पटाखे जलाकर किया इंजॉय

विज्ञापन

दरअसल,  दादी जी का यह मजेदार वीडियो एक्स पर द्वैत वाटिका नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन दिवाली के मौके पर इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई इसे पसंद कर रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दादी जी अपने हाथ में पटाखे की लड़ी जलाती हैं, इतना ही नहीं उसके साथ-साथ इंजॉय भी करती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी जी को आसपास के लोग देख रहे हैं कि दादी जी इस उम्र में भी दिवाली पर पटाखे जलाकर इंजॉय कर रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

दादी जी के इस वीडियो को इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को खबर बनाए जाने तक कई बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ